फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12th class student died after falling from 18th floor balcony in Greno

Greno: 18वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 12वीं की छात्रा की मौत, पौधे में पानी दे रही थी प्रिंसी

Thu, 14 Mar 2024 11:11 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Mar 2024 11:11 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिमालयन प्राइड सोसाइटी स्थित फ्लैट की 18वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 12वीं की छात्रा प्रिंसी (18) की मौत हो गई। 

विज्ञापन
12th class student died after falling from 18th floor balcony in Greno
हिमालय प्राइड सोसाइटी - फोटो : @Arjit_Garg

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिमालय प्राइड सोसाइटी स्थित फ्लैट की 18वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 12वीं की छात्रा प्रिंसी (18) की मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम को हुई। पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा बालकनी में रखे पौधों में पानी दे रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन


हिमालयन प्राइड सोसाइटी की टावर-ए में 18वीं मंजिल स्थित फ्लैट में रहने वाली प्रिंसी के पिता दिल्ली के स्कूल में शिक्षक हैं। पुलिस ने बताया कि प्रिंसी बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे फ्लैट की बालकनी में रखे पौधों में पानी दे रही थी। इस दौरान फिसलने से वह गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसने कल परीक्षा भी दी थी। बिसरख थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि परिवार ने शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed