{"_id":"65f336b969f4cfa49e0e391a","slug":"12th-class-student-died-after-falling-from-18th-floor-balcony-in-greno-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greno: 18वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 12वीं की छात्रा की मौत, पौधे में पानी दे रही थी प्रिंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greno: 18वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 12वीं की छात्रा की मौत, पौधे में पानी दे रही थी प्रिंसी
Thu, 14 Mar 2024 11:11 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:11 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिमालयन प्राइड सोसाइटी स्थित फ्लैट की 18वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 12वीं की छात्रा प्रिंसी (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन
हिमालय प्राइड सोसाइटी
- फोटो : @Arjit_Garg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिमालय प्राइड सोसाइटी स्थित फ्लैट की 18वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 12वीं की छात्रा प्रिंसी (18) की मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम को हुई। पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा बालकनी में रखे पौधों में पानी दे रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
हिमालयन प्राइड सोसाइटी की टावर-ए में 18वीं मंजिल स्थित फ्लैट में रहने वाली प्रिंसी के पिता दिल्ली के स्कूल में शिक्षक हैं। पुलिस ने बताया कि प्रिंसी बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे फ्लैट की बालकनी में रखे पौधों में पानी दे रही थी। इस दौरान फिसलने से वह गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसने कल परीक्षा भी दी थी। बिसरख थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि परिवार ने शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन