फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार की टक्कर से बच्ची घायल

कार की टक्कर से बच्ची घायल

Wed, 02 Jan 2019 05:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बच्ची घायल
कार की टक्कर से बच्ची घायल
विज्ञापन

रबूपुरा। कार की टक्कर लगने से पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, रबूपुरा थाना क्षेत्र के दूगली गांव में सोमवार को गांव निवासी ओमवीर की पांच वर्षीय बच्ची खुशी घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। वहां से होकर गुजर रही कार ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी ओर, थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

कई व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी में खोले प्रतिष्ठान
रबूपुरा। साप्ताहिक बंदी के बावजूद मंगलवार को कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले। नगर पंचायत का अवकाश होने के कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर पंचायत के ईओ रोबिन सिंह ने बताया कि कुछ व्यापारियों के लगातार साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही हैं। बाजार में निरीक्षण किया जाएगा। साप्ताहिक बंदी के दिन प्रतिष्ठान खोलने वाले व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट लेबर कोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


सात के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट
रबूपुरा। पावर कारपोरेशन के जेई ने मंगलवार को कई गांवों में अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी है। राजस्व प्रभारी जेई सतेंद्र चौहान ने बताया कि मंगलवार को टीम के साथ अभियान चलाकर गांव जौनचाना, नगला जहानू, महमदपुर, आकलपुर आदि गांवों में छापेमारी की गई। इस दौरान 7 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। अभियान के बाद कोतवाली में तहरीर देकर इन पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेई ने बताया कि आरोपियों पर विभाग का 44 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर विद्युत लाइन टूटी, हादसा टला
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर गांव में मंगलवार सुबह विद्युत आपूर्ति चालू होते ही जर्जर लाइन टूट गई। गनीमत रही कि लाइन एक ग्रामीण की छत पर अटक गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि समूचे गांव में विद्युत लाईन जर्जर है। आए दिन तार टूटकर गिरते रहते हैं। समस्या से विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, उपकेंद्र जेई अनिल कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। गांव का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही पुराने तारों को उतारकर नए लगा दिए जाएंगे।


जीवन में प्रेम का बड़ा महत्व है
रबूपुरा। बांके बिहारी मित्र मंडल के तत्वावधान में श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद भक्तमाल कथा मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रही। श्रीमद भक्तमाल के वृंदावन से पधारे कथा व्यास संत दयाल जी महाराज ने कहा कि जीवन में प्रेम का बड़ा महत्व है। प्रेम से ही भगवान भक्ति से वश में होकर भक्त को दर्शन देते हैं। इस दौरान प्रदीप माहेश्वरी, रूपलाल कौशिक, नरेश शर्मा, संजू मीणा, कपिल मीणा, सुरेश सिंह, जुगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed