फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12 years have passed, residents have not received basic amenities

Noida News: बीत गए 12 वर्ष, निवासियों को नहीं मिली मूलभूत सुविधाएं

Sun, 01 Mar 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
12 years have passed, residents have not received basic amenities
- सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर निवासी, घंटों के जाम से नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी-1 स्थित पार्क एवेन्यू सोसाइटी में 12 वर्षों से रहने वाले निवासियों को रोजाना समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सोसाइटी के आसपास पार्किग की व्यवस्था नहीं होने से सुबह-शाम के जाम के कारण ऑफिस, स्कूल व अन्य स्थानों पर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई घंटों के जाम लगने के कारण बच्चे समय पर स्कूल तक नहीं पहुंच पाते हैं। निवासियों का आरोप है कि विरोध के बावजूद संबंधित विभाग पर कोई असर नहीं हो रहा है।
रविवार को आयोजित अमर उजाला संवाद के दौरान पार्क एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि हर जिम्मेदार के पास जाकर समस्याओं के समाधान की मांग उठा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। सोसाइटी में आवागमन के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


निवासियों ने कहा कि सोसाइटी में रहते हुए करीब 12 साल बीत गए लेकिन फैली अव्यवस्थाओं से निवासियों को राहत नहीं मिली। यहां पर लावारिश कुत्तों को पकड़ने के लिए संबंधित अधिकारी की ओर से कार्रवाई तक नहीं होती है। सोसाइटी में आए दिन कोई न कोई व्यक्ति कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं। वहीं, गौड़ सिटी-1 के सामने फुटओवर ब्रिज का निर्माण नहीं किया गया। फुटओवर ब्रिज नहीं होने के कारण निवासी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। सबसे अधिक समस्या महिला, बुजुर्ग व बच्चों को होती हैं। सोसाइटी की सड़क रखरखाव नहीं होने से जर्जर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोसाइटी के आसपास लगने वाले बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से भी सोसाइटी में बाहर जाम लगा रहता हैं। गौड़ सिटी-1 व 2 के बीच कनेक्टिविटी नहीं होने से भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। लोगों को सड़क पर वाहन के बीचों से आना होता हैं। साथ ही सोसाइटी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को ई-रिक्शा व ऑटो पर निर्भर होना पड़ता है। जिससे निवासियों की अधिक मात्रा में जेब खर्च करना होता हैं।
--


लावारिश कुत्तों को पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं। परेशानी कम नहीं हो रही। -कौशल कौशिक

सोसाइटी के आसपास पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं है। निवासियों को निजी संसाधनों का सहारा है। - पुनीत कुमार
सोसाइटी की सड़क काफी समय से जर्जर है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। - राजकुमार गुप्ता
स्कूल, ऑफिस जाने के लिए जाम से जूझना पड़ता है। कई बार दो घंटे तक जाम लगा रहता है। - विवेक कुमार
सोसाइटी के बाहर मैन रोड पर फुटओवर ब्रिज प्रस्तावित है। अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है। - विपुल भट्टर
गौड़ सिटी-1 व 2 के बीच कनेक्टिविटी नहीं है। लोगों को निजी वाहनों से आना जाना पड़ता है। - बिक्रम प्रताप सिंह, एओए अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed