फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   12 thugs arrested for launching virtual coin cake at Noida hotel

नोएडा : होटल में वर्चुअल कॉइन केक की लांचिंग करने पहुंचे 12 ठग गिरफ्तार

Fri, 08 Oct 2021 09:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 08 Oct 2021 09:27 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को जब ये आरोपी नोएडा के सेक्टर-62 स्थित पार्क एसेंट होटल में भी वर्चुअल कॉइन की लांचिंग पार्टी आयोजित कर रहे थे तभी पुलिस पहुंच गई और मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
12 thugs arrested for launching virtual coin cake at Noida hotel
नोएडा पुलिस की गिरफ्त में कॉइन केक के आरोपी। अमर उजाला

विस्तार

वर्चुअल कॉइन केक एक्सचेंज के नाम पर एक साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर कई शहरों में लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले 12 आरोपियों को एसटीएफ व नोएडा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को जब ये आरोपी नोएडा के सेक्टर-62 स्थित पार्क एसेंट होटल में भी वर्चुअल कॉइन की लांचिंग पार्टी आयोजित कर रहे थे तभी पुलिस पहुंच गई और मामले का खुलासा हो गया। वहीं, गिरफ्तार किए गए अधिकतर आरोपी लखनऊ के करोड़ों रुपये के शाइन सिटी फर्जीवाड़े से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इनके पास से 1.52 लाख रुपये और दो लग्जरी कारों समेत अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज लिमिटेड के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के 284 मामले दर्ज हैं। मामले की जांच आर्थिक अनुसंधान इकाई कर रही है। इनके कई आरोपी वांछित थे। इस कारण इसमें यूपी एसटीएफ की टीम सहयोेग कर रही थी। जांच में यूपी एसटीएफ को पता चला कि शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज लिमिटेड में हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल पूर्व सीनियर मैनेजर विक्रम सिंह यादव नोएडा के सेक्टर-62 स्थित होटल पार्क एसेंट में ठगी करने के लिए कॉइन केक एक्सचेंज लांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद यूपी एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्र और कमिश्नरेट के एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार शाम को होटल में दबिश दी। इसमें मौके से शाइन सिटी के पूर्व सीनियर मैनेजर गौतमपल्ली, लखनऊ निवासी विक्रम सिंह यादव, शाइन सिटी के पूर्व टेक्निकल हेड मुजफ्फरनगर निवासी आशीष कुमार, शाइन सिटी के पूर्व एसोसिएट अमृतसर निवासी मंजीत सिंह, रंजीत सिंह, गोपालगंज निवासी शैलेश कुमार राय, कानपुर निवासी संदीप सोलोमन, मुजफ्फरनगर निवासी निशांत कुमार, धीरज निगम, देवघर निवासी विपुल कुमार सिंह, सुल्तानपुर निवासी इंद्रजीत यादव और आलमबाग निवासी पूजा कन्नौजिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 16 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 30 एटीएम कार्ड, 7 आधार कार्ड, 116 विजिटिंग कार्ड, बैनर, फॉच्यूर्नर, टाटा सफारी कार और 1.52 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है कॉइन केक
कॉइन केक आभासी मुद्रा है। ठगाें ने बिटकॉइन की तर्ज पर इसका नाम कॉइन केक रखा था। ठगों ने निवेशकों को बताया था कि वर्चुअल करेंसी में भविष्य है। एक साल में ही दो गुना पैसा मिलेगा। अपने नीचे लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ मिलेगा। ठगाें ने नोएडा में लॉचिंग से पहले ही सैकड़ों लोगों को जोड़ लिया था और 50 लाख से अधिक का निवेश भी करा लिया था। एसटीएफ व पुलिस की टीम ने कॉइन केक प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में 6.72 लाख रुपये फ्रीज भी करा दिए हैं।

कैंब्रिज से एमबीए युवक ने किया पूरा मैनेजमेंट
एसटीएफ के मुताबिक, शाइन सिटी ग्रुप के पूर्व टेक्निकल हेड आशीष कुमार ने इस कॉइन केक फर्जीवाड़े का मैनेजमेंट किया था। आशीष ने लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से वर्ष 2011 में फॉरेन ट्रेड एंड मार्केट इनवेस्टमेंट में एमबीए किया थ। निशांत को कॉइन केक एक्सचेंज का निदेशक बनाया गया था।


छापा मारकर वर्चुअल कॉइन में निवेश करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें शाइन सिटी फ्रॉड से जुड़े हुए लोग भी शामिल हैं। होटल पार्क एसेंट में कॉइन केक की लॉचिंग से पहले ही एसटीएफ की टीम ने इस मामले का पर्दाफाश कर दिया।
- हेमराज मीणा, एसएसपी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed