{"_id":"5f8f427d8ebc3e7502493730","slug":"12-students-change-marks-in-neet-s-marksheet-and-omr-from-photoshop-now-to-be-sued-noida-news-noi543748189","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 छात्रों ने नीट की मार्कशीट व ओएमआर में फोटोशॉप से बदले अंक, अब होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 छात्रों ने नीट की मार्कशीट व ओएमआर में फोटोशॉप से बदले अंक, अब होगा मुकदमा
Wed, 21 Oct 2020 02:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
omr sheet
नीट के नतीजों में फोटोशॉप से हेरफेर करने का मामला सामने आया है। 12 छात्रों ने अपनी नंबर बढ़ाकर अलग मार्कशीट तैयार कराई और ओएमआर शीट में भी बदलाव कर अपने अभिभावकों को दिखाया। जिसके बाद अभिभावकों ने भी बिना सच्चाई का पता लगाए ई मेल के जरिये शिकायत कर एनटीए पर सही से कॉपी नहीं जांचने का आरोप लगाया। एनटीए ने क्यूआर कोड की मदद से फर्जीवाड़े को पकड़ा और अभिभावकों को भी इससे अवगत कराया। एनटीए ने कहा कि अब इन 12 छात्रों व उनके अभिभावकों के खिलाफ हेराफेरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
एनटीए के मुताबिक महाराष्ट्र,पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों के छात्रों ने इस तरह की हेराफेरी की है। एक मामले में छात्र को 379 अंक मिले थे लेकिन उसने फोटोशॉप के जरिये नई मार्कशीट बनाई जिसमें 650 अंक दिखाए गए। अभिभावकों ने सच्चाई जाने बिना एनटीए को ईमेल भेजकर कॉपी सही से न जांचने के आरोप लगाए। अभिभावकों ने न सिर्फ एनटीए बल्कि स्वास्थ्य मंत्रालय को भी शिकायत भेजी है। हालांकि एनटीए ने फर्जीवाड़ा पकड़ने के बाद अभिभावकों को वास्तविक मार्कशीट और ओएमआर शीट भेजी है।
विज्ञापन