{"_id":"690f608dfbfc6d2e800d1332","slug":"12-players-honored-for-their-outstanding-performances-noida-news-c-23-1-lko1064-80001-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शानदार प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शानदार प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर पाई-2 स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में संचालित ग्रेटर नोएडा क्रिकेट क्लब (जीएनसीसी) में शनिवार को वार्षिक अचीवमेंट अवार्ड कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पिछले एक वर्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अकादमी के 12 खिलाड़ियों ने अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया।
हेड कोच तालिब अली ने बताया कि सचिन शर्मा ने रणजी में अरुणाचल प्रदेश, कुश मिश्रा ने यूपी अंडर-14, प्रयान सोमल ने ओडिशा अंडर-19, पीयूष शर्मा ने उत्तराखंड, करण शर्मा और अनिकेत नागर ने दिल्ली कैपिटल्स में नेट बॉलर, वेदांश चौधरी ने अंडर-14, पारुल कंबोज ने अंडर-19 जोनल, अभिषेक शर्मा ने बिहार जोनल, लक्ष्य नागर ने ग्रामीण टूर्नामेंट, प्रियांश राठी ने अंडर-19 कैंप उत्तर प्रदेश और गौरव राणा ने अंडर-19 कैंप असम में हिस्सा लिया। अन्य 12 खिलाड़ियों ने भी घरेलू टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज पुंडीर, रोहित शर्मा, राहत इलाही, परवीन भारतीय, कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की अध्यक्ष कुशल सिंह और प्रधानाचार्य अंजलि मित्तल ने खिलाड़ियों को सम्मान चिह्न प्रदान किए।