{"_id":"5cc5bb78bdec2207476e153c","slug":"11556462456-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर से 12 लाख के जेवरात व 78 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कारोबारी के घर से 12 लाख के जेवरात व 78 हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी घूमने गया परिवार, चोरों ने की वारदात
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की एलिगेंट विले सोसायटी निवासी कारोबारी के घर से चोर 12 लाख रुपये के जेवरात, 78 हजार रुपये नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए है। पीड़ित परिवार मसूरी घूमने गया हुआ था। कारोबारी की शिकायत पर बिसरख पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से दिल्ली निवासी संजय एलिगेंट विले सोसायटी में रहते हैं। 25 अप्रैल की शाम वे अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने गए थे। शनिवार रात करीब नौ बजे लौटे तो फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। फ्लैट के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। संजय ने बताया कि 12 लाख रुपये के जेवरात और 78 हजार रुपये बदमाश ले गए हैं। घर में मोबाइल फोन भी रखे थे, लेकिन चोर केवल आईफोन ले गए। उन्होंने सोसायटी के मेंटेनेंस, सफाई कर्मियों पर चोरी में शामिल होने का शक जताया है।
-------------
परिवार बाहर घूमने गया था तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों पर शक जताया है। फिलहाल, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
- मनोज पाठक, प्रभारी, बिसरख कोतवाली