फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सरकारी खरीद शुरू करने की मांग पर किसानों ने किया हंगामा

सरकारी खरीद शुरू करने की मांग पर किसानों ने किया हंगामा

Thu, 28 Mar 2019 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
सरकारी खरीद शुरू करने की मांग पर किसानों ने किया हंगामा
सरकारी खरीद शुरू करने की मांग पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। फसलों की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से नाराज फिरोजपुर झिरका के किसानों ने वृहस्पतिवार को खूब हंगामा किया। किसानों का कहना है कि सरकार जान-बूझ कर यहां के किसानों की सरसों और गेहूं की फसल नहीं खरीदना चाहती, ताकि मजबूर होकर किसान अपनी फसल को औने-पौने दामों में मंडी के दुकानदारों को बेच दें। किसानों ने सरकार से फिरोजपुर मंडी में जल्द ही सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है। किसान आबिद खान, अहमदबास, शौकत, शहीद, हासिम, जाकिर, सलीम ने सरकारी खरीद शुरू करने की मांग पर हंगामा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार क्षेत्र के किसानों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। वैसे तो सरकार ने सरसों और गेहूं के भाव बढ़ा दिए हैं, लेकिन जब तक सरकारी खरीद शुरू नहीं होगी तो सरकार के भाव बढ़ाने से यहां के किसानों का क्या फायदा होगा। सरकार की ओर से पुन्हाना और तावडू में सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। यहां से 50 किलोमीटर दूर फसल ले जाने में काफी किराया लगेगा जो अपनी जेब से ही वहन करना पडे़गा। इस बार फिरोजपुर, झिमराव, नगीना में सरसों और गेहूं की बंपर पैदावार हुई है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार यहां के किसानों को किसी योजना का लाभ देना नहीं चाहती बल्कि किसानों को सिंचाई पानी, बिजली सहित अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित रखना चाहती है। किसानों ने सरकार से जल्द फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed