{"_id":"5c8552acbdec2213f10dce83","slug":"11552241324-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-21-----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-21-----
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जलवायु विहार के लोगों ने पाया मतदान का अधिकार
नोएडा। पिछले 8 साल से मतदान के हक की लड़ाई लड़ रहे सेक्टर-21-25 के लोगों को आवास समिति के गठन में वोटिंग का अधिकार मिल गया है। रविवार को प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। सेक्टर निवासी मंजुल ने बताया कि जलवायु विहार में करीब साढ़े तीन हजार फ्लैट हैं। यहां घर खरीदने वाले 1800 लोगों को आवास समिति के गठन में मतदान का अधिकार नहीं था। 2011 से इसके लिए संघर्ष शुरू हुआ था। तभी से रजिस्ट्रार दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। हाईकोर्ट से जीत के बाद भी लोगों का संघर्ष जारी था। आखिरकार प्राधिकरण द्वारा आवास समिति के गठन में मतदान देने का अधिकार मिल गया। प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद 30 दिन के अंदर मतदान के अधिकार का हक देने के लिए जलवायु विहार सहकारी आवास समिति को आदेश जारी किया है। ब्यूरो