फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   टोल फ्री नंबर से मतदाता ले सकेंगे वोट संबंधी जानकारी

टोल फ्री नंबर से मतदाता ले सकेंगे वोट संबंधी जानकारी

Mon, 14 Jan 2019 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
टोल फ्री नंबर से मतदाता ले सकेंगे वोट संबंधी जानकारी
टोल फ्री नंबर से मतदाता ले सकेंगे वोट संबंधी जानकारी
विज्ञापन

चुनाव कार्यालयों पर बनेंगे कॉल सेंटर
नूंह। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए जल्द ही सभी चुनाव कार्यालयों में कॉल सेंटर बनाए जाएंगे, जहां से टोल फ्री नंबर पर मतदाताओं को अपने वोट से संबंधित हर प्रकार की जानकारी मिलेगी। यह जानकारी हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को दी।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने जिलों के चुनाव कार्यालयों में कॉल सेंटर की स्थापना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करें। अच्छी जानकारी रखने वाले कर्मचारियों की कॉल सेंटर में ड्यूटी लगाएं।
विज्ञापन

ताकि मतदाताओं किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अपने-अपने जिले के पुलिस अधीक्षक से संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों व कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लें। दिव्यांग व महिलाओं की वोट बनाना भी सुनिश्चित करें। जो भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित रह जाता है तो वह संबंधित बीएलओ से संपर्क करके वोट बनवा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी पोलिंग बूथों पर पेयजल, बिजली, शौचालय ,छाया इत्यादि की समुचित व्यवस्था हो। दिव्यांगों के लिए रैंप अवश्य बनवाएं। पोलिंग बूथों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सलाह करके बूथ स्तर पर एजेंट की नियुक्ति करें। 25 जनवरी को सभी बूथों सहित जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित करके राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed