{"_id":"5c06c4bebdec22413f5da0d7","slug":"11543947454-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएसडी से मिले दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएसडी से मिले दुकानदार
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ी वालों ने अवैध वसूली रोकने की मांग की
प्राधिकरण के ओएसडी से की मुलाकात, वेंडिंग पॉलिसी बनाने की भी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। रेहड़ी पटरी वालों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के ओएसडी राजेश कुमार से मुलाकात की। सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा और भरत डेंजर ने बताया कि रेहड़ी पटरी, फुटपाथ के दुकानदारों के लिए जल्द से जल्द वेंडिंग पॉलिसी बनाई जाए। जब तक लाइसेंस और पॉलिसी के तहत जगह नहीं दी जाती है तब तक पुरानी जगहों से दुकानदारों को नहीं हटाया जाए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की कि प्राधिकरण के कुछ अधिकारी, कर्मचारी दुकानदारों से वसूली कराते हैं, उसे भी रोका जाए। अगर छोटे दुकानदारों का शोषण नहीं रुका तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। ओएसडी ने आश्वासन दिया कि वेंडर पॉलिसी को जल्द ही क्रियान्वित किया जाएगा। साथ ही वसूली करने वालों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वटेश्वर मिश्रा, रविंद्र कुमार शाह और रघुनाथ शाह व साहिल मौजूद रहे।