फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1154 crore investment in Greno, 8706 will get employment

ग्रेनो में 1154 करोड़ का निवेश, 8706 को मिलेगा रोजगार

Wed, 18 Aug 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
1154 crore investment in Greno, 8706 will get employment
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ दीपचंद्र से मुलाकात करते कोरियाई कंपनियों के प्रतिनिधि। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। शहर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों का हब बनता जा रहा है। यहां निवेश करने वाली दक्षिण कोरिया की कंपनियों की संख्या तीन से बढ़कर पांच हो गई है। दो और कंपनी ड्रीमटेक और स्टेरिऑन ने जमीन खरीदी है। दोनों ईकोटेक-10 में प्लांट लगाएंगी। ये कंपनियां करीब 433 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इस तरह पांचों कंपनियां यहां 1154 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी जिससे 8706 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। नोएडा एयरपोर्ट व ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर विदेशी कंपनियों का ध्यान लगातार खींच रहा है। अब तक पांच बड़ी कोरियाई कंपनियां यहां करीब 3.51 लाख वर्ग मीटर जमीन खरीद चुकी हैं। इनके प्लांट बहुत जल्द शुरू हो जाएंगे। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण लगातार प्रयासरत है। सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन के 30 दिन के भीतर उद्योगों के लिए जमीन आवंटित कर दी जाती है, ताकि जमीन प्राप्त करने में उनका ज्यादा समय खराब न हो। इसी पहल का नतीजा है कि कोरियाई कंपनियां भी ग्रेटर नोएडा में बड़े पैमाने पर निवेश करने की इच्छुक हैं। तीन बड़ी कंपनियां सैमक्वांग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स, केएच वैटेक इंडिया और सेनेटेक इंडिया पहले से जमीन लेकर ईकाई स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन

कोरियाई प्रतिनिधियों ने की एसीईओ से मुलाकात
कोरियाई कंपनियों के प्रतिनिधि एसीईओ दीपचंद्र से मिले। उन्होंने अपनी तरफ से सुझाव भी दिए। इस पर प्राधिकरण ने अमल करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्राधिकरण के ओएसडी शिव प्रताप शुक्ला, प्रबंधक उद्योग मयंक श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबंधक कपिल देव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कंपनी सेक्टर निवेश रोजगार
सैमक्ववांग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स -ईकोटेक -10 -440 करोड़ -4000
केएच वैटेक इंडिया -ईकोटेक -6 -247 करोड़ -786
सेनेटेक इंडिया ईकोटेक वन एक्सटेंशन -34 करोड़ -350
ड्रीमटेक इंडिया -ईकोटेक-10 -193 करोड़ -2570
स्टेरिऑन इंडिया -ईकोटेक -10 -240 करोड़ -1000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed