{"_id":"5bc3800dbdec22694d430ffc","slug":"11539538957-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी पर रेल टिकट बनाने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईडी पर रेल टिकट बनाने वाला दबोचा
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी आईडी पर रेल टिकट बनाने वाला दबोचा
गुुरुग्राम। फर्जी आईडी के आधार पर तत्काल रेल टिकट बनाकर यात्रियों को बेचने वाले एक दलाल को आरपीएफ पुलिस ने रविवार को गंाव चक्करपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी आईडी बनाकर यात्रियों से एक टिकट के 200 से 300 रुपये ज्यादा वसूलता था। उसके पास से रेलवे की 12 ई-टिकट बरामद की गई, जिनकी कीमत 24,900 है।
त्योहारी सीजन आते ही रेलवे स्टेशन के आसपास फर्जी आईडी पर टिकट बनाने वाले दलाल सक्रिय हो जाते हैं, जो यात्रियों से एक टिकट पर 200 से 300 रुपये अधिक वसूलते हैं। रविवार को आरपीएफ को सूचना मिली थी कि गांव चक्करपुर में संतोष कुमार फर्जी आईडी बनाकर रेल यात्रियों को टिकट बेच रहा है। जिस पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. राजीव कुमार वर्मा के दिशा-निर्देश पर आरपीएफ एसएचओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के ठिकाने पर छापामारी की गई। उसके पास से रेलवे की 12 ई-टिकट फर्जी आईडी से बनाई हुई बरामद की गई। आरपीएफ थाना प्रभारी एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।