{"_id":"5b9d582d867a557ff830223f","slug":"11537038381-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोना-------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोना-------
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोना
फोटो
सेक्टर-45 की नालियां जाम, बदबू से हाल बेहाल
नोएडा। सेक्टर-45 की नालियां पूरी तरह से जाम हैं। पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि कई बार प्राधिकरण से शिकायत की गई। लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर का दौरा भी किया। लेकिन उन्हें सड़कों पर पानी नहीं नजर आता। मच्छरों का लगातार प्रकोप बढ़ रहा है। बीमारी पैदा हो रही है। बदबू से सांस लेना भी दूभर हो गया है। जगह जगह कूड़ा फैला है। वहीं, उन्होेंने सेक्टर और सदरपुर के बीच दीवार को लेकर कुछ लोगों पर गलतबयानी का भी आरोप लगाया है। ब्यूरो
सेक्टर-34 में बढ़ रही चेन स्नैचिंग
नोएडा। सेक्टर-34 में पुलिस चौकी बनाई गई थी। लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि यहां पिछले दो महीने से कोई इंचार्ज नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सेक्टर में पिछले हफ्ते चार चेन स्नैचिंग, गन प्वाइंट पर लूट व बड़ी चोरी के प्रयास हो चुके हैं। पूरे सेक्टर विशेषकर महिलाओं एवं बुजुर्गों में डर का माहौल है। अध्यक्ष के के ने इसकी शिकायत की है। लेकिन अब तक पुलिस तैनात नहीं की गई है। ब्यूरो
फोटो
जीडब्ल्यूआर मशीन का उद्घाटन
नोएडा। प्राधिकरण ने सेक्टर-14 ए स्थित गवर्नमेंट ऑफिसर्स कॉलोनी के आवासीय परिसर में आर्गेनिक वेस्ट को रि साइकिल कर कंपोस्ट में परिवर्तित करने के लिए जीडब्ल्यूआर मशीन की स्थापना की है। रिटायर्ड आईएएस अफसर महेश प्रसाद की पत्नी मोहिनी प्रसाद ने मशीन का उद्घाटन किया गया। महाप्रबंधक आलोक टंडन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इन मशीनों का निर्माण क्लीन इंडिया वेंचर्र्स नामक कंपनी करती है। ब्यूरो