{"_id":"5b96a49c867a5501350ae076","slug":"11536599196-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सितंबर तक 100 किलोमीटर सड़क होगी धूल मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सितंबर तक 100 किलोमीटर सड़क होगी धूल मुक्त
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
30 सितंबर तक 100 किमी सड़कें होंगी धूलमुक्त
-नोएडा प्राधिकरण ने शहर की 375 किलोमीटर सड़कों को धूलमुक्त करने के लिए बनाई योजना
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा । नोएडा प्राधिकरण ने शहर की 375 किलोमीटर तक की सड़कों को धूल मुक्त करने की योजना बनाई है। योजना के मुताबिक आगामी 30 सितंबर तक 100 किलोमीटर सड़क को धूल मुक्त किया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-35, 50, 55, 57, 59, 60, 67, 68, 69, 70, 71, 74, 76, 77, 78, 82, 93, 93बी, 115, 120, 122, 123, 137, 140 को पहले चरण में शामिल किया गया है। जिसमें सेक्टर-82 एवं होजरी कांप्लेक्स में करीब 10 किलोमीटर सड़क के आसपास धूल रहित क्षेत्र का काम पूरा हो गया है। सेक्टर-35, 50, 5, 57, 59, 60, 67, 68, 69, 70, 71, 74, 76, 77, 78, 82, 93, 93बी, 115, 120, 122, 123, 137, 140, 140ए, 142 की करीब 310 किलोमीटर सड़कों को धूल रहित बनाने के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं। जल्द ही इसका ठेका देकर काम शुरू कराया जाएगा और इसे धूल रहित क्षेत्र बनाने का काम शुरू होगा। सेक्टरों में आंतरिक मार्गों तथा सड़कों के दोनों किनारों पर पट्टियों में वन घास लगाकर हरित क्षेत्र तैयार किया जाएगा, ताकि यह धूल रहित क्षेत्र बन सके। इससे शहर के लोगों को धूल रहित सड़कों पर चलने का मौका मिलेगा।
प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन के मुताबिक उद्यान विभाग को निर्देश दिया गया है कि शहर को जल्द से जल्द डस्ट फ्री जोन बनाया जाए। सड़कों के किनारे घास लगाने के अलावा शोभाकारी अलंकृत झाड़ियां भी लगाई जाएंगी। सेक्टर-35, 74, 75, 76, 90, 138, फेज-दो, होजरी कांप्लेक्स तक 100 किलोमीटर सड़कों को धूल रहित बनाने का काम 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।