फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अमर उजाला असर: निदेशक गिरफ्तार, ऑफिस सील, 53 लाख की रिकवरी

अमर उजाला असर: निदेशक गिरफ्तार, ऑफिस सील, 53 लाख की रिकवरी

Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला असर: निदेशक गिरफ्तार, ऑफिस सील, 53 लाख की रिकवरी
संशोधित
विज्ञापन


अमर उजाला असर :

मिस्ट एवेन्यू कंपनी का निदेशक गिरफ्तार, ऑफिस सील
- जिला प्रशासन ने दो बिल्डर कंपनियों समेत तीन से की 53 लाख की रिकवरी
- अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में रेरा के आदेशों के बाद भी रिकवरी नहीं होने की छापी थी खबर
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
जिला प्रशासन ने रेरा के आदेशों का पलान कराने के लिए दो बिल्डर कंपनी पर कार्रवाई करते हुए 42 लाख रुपये की रिकवरी की है। मामले में एक बिल्डर कंपनी मिस्ट एवेन्यू प्राइवेट लिमिटेड (भसीन ग्रुप) के निदेशक सत्येंद्र भसीन को गिरफ्तार कर उसके ऑफिस को सील कर दिया गया है। वहीं स्टांप ड्यूटी बकाया होने पर एक अन्य कंपनी से 11.46 लाख की वसूली की गई है।
रेरा के आदेश के बाद भी बिल्डर खरीदारों का पैसा वापस नहीं कर रहे थे। इस मामले को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से छापा। इसके बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए रेरा के आदेशों की तामिल करते हुए 42 लाख रुपये वसूले। जिला प्रशासन के मुताबिक उप जिलाधिकारी दादरी अंजनी कुमार सिंह, तहसीलदार दादरी पीएल मौर्य और नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह की ओर से सेक्टर-46 और 62 के गार्डन गैलेरिया के खिलाफ जारी आरसी के तहत 30 लाख रुपये की वसूली की। यह वसूली रेरा के आदेश को नहीं मानने पर की गई। इसी तरह से स्टांप ड्यूटी का बकाया होने की वजह से धूम मानिकपुर के इनोवेटिव वेयर हाउसिंग से 11.46 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा सदर तहसील के अंतर्गत उप जिलाधिकारी राजपाल सिंह के निर्देशन में तहसीलदार सदर संजय मिश्रा ने सेक्टर-143 के बिल्डर कंपनी मिस्ट एवेन्यू प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जारी आरसी के तहत 12 लाख रुपये की वसूली की। यही नहीं मिस्ट एवेन्यू के निदेशक सतेंद्र भसीन को गिरफ्तार कर लिया गया और ऑफिस सील कर दिया गया। जिलाधिकारी ने जिले के सभी बकाएदारों का आह्वान करते हुए आगाह किया है कि उनके द्वारा अपने-अपने बकाये की धनराशि अपने संबंधित तहसील में जमा करना सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed