फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एम-1 अप्रैल के प्रथम सप्ताह मेें दौड़ेंगी बीवां रोड पर हरियाणा रोडवेज की बसेें।

एम-1 अप्रैल के प्रथम सप्ताह मेें दौड़ेंगी बीवां रोड पर हरियाणा रोडवेज की बसेें।

Thu, 29 Mar 2018 05:47 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
एम-1 अप्रैल के प्रथम सप्ताह मेें दौड़ेंगी बीवां रोड पर हरियाणा रोडवेज की बसेें।
बीवां रोड पर दौड़ने वाली हैं रोडवेज बसें
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। पिछले एक दशक से बीवां रोड पर हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन बंद था। इस वजह से इस रूट के दैनिक यात्रियों को बहुत तकलीफ उठानी पड़ रही थी। इन लोगों के लिए खुशखबरी है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बीवां रोड पर रोडवेज बसें फर्राटा भरने लगेंगी।
हरियाणा रोडवेज नूंह के महाप्रबंधक राजीव नागपाल ने अमर उजाला संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि बीवां रोड पर अप्रैल के प्रथम सप्ताह से चार बसों को नियमित रूप से चलाया जाएगा। सुबह-शाम लोगों को एवं स्कूली विद्यार्थियों को स्कूल जाने व स्कूल से वापस लाने के लिए बसों की कोई परेशानी न हो इसलिए कम से कम चार बसें प्रतिदिन चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुरुआत में बसों को चलाने के बाद देखना होगा कि कितना राजस्व मिल रहा है। अगर राजस्व की सही प्राप्ति हुई तो इस रूट पर और बसों को उतारा जा सकता है। उनकी लोगों से अपील है कि जब भी बीवां रोड पर बसें चलें, तो कंडक्टर से टिकट जरूर लें ताकि सरकार को ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्ति हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीवां रोड पिछले एक दशक से पूरी तरह से खस्ताहाल था। इस वजह से हरियाणा एवं राजस्थान रोडवेज की एक भी बस इस मार्ग पर नहीं चलाई जा रही थी। ऐसे में दैनिक यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा था, जिसमें सफर करने में हमेशा जान का खतरा बना रहता है। इसके अलावा ऐसे वाहन चालक मनमाना किराया भी वसूलते हैं। बसों के अभाव का सबसे ज्यादा नुकसान स्कूली विद्यार्थियों को हो रहा था, जो गांवों से फिरोजपुर झिरका के स्कूलों में शिक्षा हासिल करने के लिए आ रह थे। अप्रैल में बसों के चलने से एक दशक पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा।


ग्रामीणों ने रोडवेज महाप्रबंधक का आभार जताया
अप्रैल में बीवां रोड पर रोडवेज बसों को चलाने का आश्वासन मिलने से इस रोड के किनारे बसे गांवों के लोगों में खुशी है। पंचायत समिति के पूर्व सदस्य अख्तर हुसैन, युसूफ खान बीवां, साकिर बसईमेव, कमरु सरपंच बसईमेव, रामस्वरूप पूर्व सरपंच बीवां, अब्दुल सत्तार, खुर्शीद अहमद ने इस संदर्भ में महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज नूंह का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed