फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   115 deaths in eight months, yet the business of adulterated liquor is going on

आठ माह में 115 मौतें, फिर भी चल रहा मिलावटी शराब का कारोबार

Sat, 28 Aug 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
115 deaths in eight months, yet the business of adulterated liquor is going on
ग्रेटर नोएडा। वेस्ट यूपी में मिलावटी शराब माफिया गहरी पैठ जमा चुका है। बृहस्पतिवार रात मेरठ सर्विलांस, बीटा-2 थाना और आबकारी विभाग की टीमों ने अल्फा-2 स्थित रिहायशी सेक्टर के मकान में मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसी साल आठ माह के भीतर मिलावटी और जहरीली शराब तीन जिलों में लगभग 115 लोगों की जान ले चुकी है। इसके बावजूद अभी भी मौत का कारोबार जारी है। ग्रेनो के कासना, सिग्मा सेक्टर और अब अल्फा-2 सेक्टर में मिलावटी शराब बनाने का भारी मात्रा में सामान बरामद किया जा चुका है। दनकौर के बाद अब मकौड़ा के ठेके पर इसकी बिक्री का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अल्फा-2 सेक्टर स्थित मकान से पुलिस ने मकौड़ा के शराब ठेके के संचालक मेरठ ग्रीन सिटी निवासी मनोज जोशी, लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी सेल्समैन सुहैल, थापखेड़ा मेरठ निवासी अभिषेक और गांगरौल ककोड़ निवासी गोविंद को गिरफ्तार किया। मौके से यूरिया, ढक्कन, रैपर, ड्रम आदि सामान भी बरामद किया है। इस मामले में छोटू, राहुल पांचाल और सुनील फरार हैं। इससे पहले नववर्ष पर बुलंदशहर में जहरीली शराब से छह लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 12 जनवरी को ग्रेनो के कासना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री से बुलंदशहर शराब कांड के दो आरोपियों के शव बरामद करने के साथ ही भारी मात्रा में मिलावटी शराब बनाने का सामान बरामद किया गया था। इस दौरान पुलिस ने दावा किया था आरोपी यहां सामान फैक्ट्री शिफ्ट कर लेकर आए हैं। इसके बाद सिग्मा सेक्टर स्थित मकान से फैक्ट्री बरामद हुई। अब अल्फा-2 सेक्टर में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है।
विज्ञापन

दूसरे जिले की पुलिस की तीसरी बार अहम भूमिका
जिले में अवैध शराब का कारोबार होने के बावजूद कासना शराब फैक्ट्री में बुलंदशहर पुलिस, सिग्मा सेक्टर में पकड़ी फैक्ट्री में हापुड़ पुलिस और अल्फा-2 सेक्टर में पकड़ी फैक्ट्री में मेरठ पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सिग्मा और अल्फा-2 सेक्टर से फैक्ट्री पकड़ने के बाद ठेके से शराब बिक्री का खुलासा हुआ है। आरोपी हरियाणा से अवैध शराब न केवल यहां लाने में कामयाब होते हैं, बल्कि शहर के सेक्टरों में मिलावटी शराब बनाकर ठेकों से बिक्री भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन अभिषेक का है मकान, दो साल से चल रहा ठेका
पुलिस के मुताबिक, अल्फा-टू के जिस मकान में अवैध शराब बन रही थी। अभिषेक उसका मालिक है। मनोज जोशी ठेका मालिक है। मकौड़ा में आरोपी दो साल से ठेका चला रहा है। आशंका है कि आरोपी लंबे समय से मिलावटी शराब का अवैध कारोबार कर रहा है।

मकौड़ा ठेका सील, हरियाणा से खरीदे बार कोड
वेस्ट यूपी में मिलावटी शराब के अवैध कारोबार के पीछे बारकोड का बड़ा खेल है। जितनी भी बार शराब पकड़ी गई है। इन पर बारकोड लगे होते हैं क्योंकि बिना बार कोड के अवैध शराब की बिक्री मुश्किल है। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपियों ने जानकारी दी है कि वह बारकोड हरियाणा से खरीदकर लाते हैं। मकौड़ा ठेका सील कर दिया गया है, इसके निलंबन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। हरियाणा में बारकोड बनाने वालों को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed