{"_id":"5c9bfdcdbdec22146d7078c1","slug":"111553726925-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पहचान-पत्र न मिलने की कंट्रोल रूम आ रहीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पहचान-पत्र न मिलने की कंट्रोल रूम आ रहीं शिकायतें
विज्ञापन
फाइल फोटो
ग्रेटर नोएडा। कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम में मतदाता पहचान पत्र न मिलने की शिकायतें लगातार दर्ज हो रही हैं। 50 हजार मतदाताओं को अब तक वोटर कार्ड नहीं मिला है। इससे वह अपनी पहचान के लिए भटक रहे हैं। सबसे अधिक शिकायतें दादरी और नोएडा विधानसभा से आ रही है।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव संबंधी शिकायतों के लिए कलक्ट्रेट के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का टोलफ्री नंबर 18001805949 है। जिस पर रोजाना दादरी और नोएडा विधानसभा क्षेत्रों से 35 से 45 शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सबसे अधिक शिकायतें मतदाता सूची में कैसे नाम देखे, नाम है या नहीं, पिछले दिनों चले अभियान में फार्म 6 जमा करने के बाद भी उनको फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र न मिलने, उनका मतदान केंद्र कौन सा है आदि आ रही हैं।
विज्ञापन
दादरी, जेवर और नोएडा विधानसभा क्षेत्रों में अभी 50 हजार मतदाता पहचान पत्र नहीं मिले है। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता पहचान पत्र आने पर उन्हें बांटा जाएगा। कंट्रोल रूम में आने वाले शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है। अधिकांश शिकायतों को निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन