फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   परीक्षा देकर लौट रहे छात्र का अपहरण, 12 घंटे बाद छोड़ा

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र का अपहरण, 12 घंटे बाद छोड़ा

Sun, 10 Mar 2019 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र का अपहरण, 12 घंटे बाद छोड़ा
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र का अपहरण, 12 घंटे बाद छोड़ा
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। पुरानी रंजिश को लेकर कुछ बदमाशों ने तीन दिन पूर्व परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र का फिरोजपुर झिरका के समीप दिल्ली-अलवर मार्ग से बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना परिजनों तक पहुंचते ही बदमाशों ने अपनी खाल बचाने के लिए छात्र को भिवाड़ी के चोपनकी थाने में छोड़ फरार हो गए। झिरका शहर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सभी बदमाशों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र मुस्तकीम पुत्र जफरू निवासी गंडूड़ी थाना नगीना ने रविवार को शहर पुलिस चौकी में शिकायत देते हुए बताया कि वह 7 मार्च को 10वीं की परीक्षा देकर 4 बजे फिरोजपुर से अपने गांव लौट रहा था। दिल्ली-अलवर मार्ग पहुंचते ही खालिद, साजिद पुत्र इल्यास निवासी गियासनाया बॉस व इंजमामुलहक पुत्र अलिमोहम्मद, साबिर पुत्र उस्मान निवासी सारे भिवाड़ी और जुबेर पुत्र सिराजु निवासी खेडी जिला अलवर व अज्ञात तीन अन्य ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मारी जिससे वह गिर पड़ा। उसके बाद सभी मिलकर उसे कार में उठा लिया और मारपीट की। शोर मचाने पर उसके मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया। अपहर्ता उसे अपने गांव ले गए। जहां से उसने परिजनों को सूचना दी, इसकी खबर अपहर्ताओं को लग गई और वे भिवाड़ी - चोपानकी थाने में छोड़ तड़के 4 बजे छोड़ कर भाग गए। इस संबंध में फिरोजपुर झिरका पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed