फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अब गेझा तिराहे पर डायवर्जन की तैयारी

अब गेझा तिराहे पर डायवर्जन की तैयारी

Mon, 17 Sep 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
अब गेझा तिराहे पर डायवर्जन की तैयारी
गेझा तिराहे पर डायवर्जन की तैयारी
विज्ञापन

डीएससी मार्ग पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर की सड़कों को जाममुक्त बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के प्रयोग लगातार जारी हैं। डीएससी (दादरी, सूरजपुर, छलेरा) मार्ग पर पड़ने वाले भंगेल के गेझा तिराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी चल रही है। कट को बंद कर यू-टर्न से वाहनों की आवाजाही कर इस तिराहे पर वाहनों के दबाव से निपटा जाएगा। अगले सप्ताह से नई व्यवस्था लागू की जा सकती है।
दरअसल, भंगेल से फेस-2 की तरफ जाने वाले मार्ग के गेझा तिराहे पर सुबह-शाम पीक टाइम में लंबा जाम लग जाता है। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जो प्लानिंग की है, उसके मुताबिक गेझा कट को जर्सी बैरियर लगाकर बंद कर दिया जाएगा। भंगेल की तरफ से सेक्टर-82 होकर एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को करीब 400 मीटर आगे चलकर यू-टर्न लेकर वापस आना होगा। इसके अलावा, केंद्रीय विहार के पीछे से निकलने वाली सड़क का प्रयोग कर भी वाहन चालक गंतव्य तक जा सकेंगे। सेक्टर-82 की ओर से सूरजपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को बायीं ओर मुड़कर भंगेल की तरफ बने यू-टर्न से वापस आना होगा। एसपी ट्रैफिक अनिल झा ने बताया कि अगले सप्ताह से यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन


सेक्टर-67 डायवर्जन से राहत, सफर हुआ लंबा
नोएडा। रविवार को सेक्टर-67 पानी की टंकी चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन से जाम की स्थिति तो नहीं बनी, लेकिन वाहन चालकों को लंबा चक्कर जरूर काटना पड़ा। तीन-चार दिन इस व्यवस्था को ट्रायल के तौर पर लागू किया गया है। इसके बाद सेक्टर-66, 67 से सेक्टर-70, 71 की ओर जाने वाले कट को स्थायी रूप से बंद रखने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed