{"_id":"5b9c1699867a557f53454c5c","slug":"111536956057-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइना कट पर अस्थायी यू-टर्न बनाकर दी राहत, कट बंद होने से कारोबारियों में थी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइना कट पर अस्थायी यू-टर्न बनाकर दी राहत, कट बंद होने से कारोबारियों में थी नाराजगी
Updated Sat, 15 Sep 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
noida traffic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अट्टा मार्ग पर चाइना कट बंद होने से नाराज सेक्टर-18 बाजार के कारोबारियों को राहत मिली है। शुक्रवार को चाइना कट पर अस्थायी डबल यू-टर्न बनाकर बाजार की राह आसान की गई। वहीं, जाम से निपटने के लिए अट्टा मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने सवारी वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
ग्राहकों की कमी से शहर का मिनी कनॉट प्लेस कहे जाने वाले इस बाजार पर मंडरा रहे खतरे का मुद्दा अमर उजाला ने 13 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मार्केट एसोसिएशन ने चाइना कट के दोनों ओर 50-50 मीटर की दूरी पर स्थायी डबल यू-टर्न बनाने का सुझाव नोएडा प्राधिकरण व ट्रैफिक पुलिस को दिया।
विज्ञापन
कट बंद होने से कारोबारियों में बढ़ रही नाराजगी को देखते हुए फौरी तौर पर राहत देने के लिए शुक्रवार को चाइना कट पर अस्थायी डबल यू-टर्न बना दिया गया। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पहले चाइना कट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को कट को बीच से बंद रखकर दोनों किनारों पर यू-टर्न बना दिए गए, ताकि सेक्टर-18 से निकलने वाले वाहन सीधे अट्टा अंडरपास और भंगेल की तरफ जा सकें। इसके अलावा अट्टा पीर की तरफ से आने वाले वाहन भी आसानी से सेक्टर-18 में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन