फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 years of Modi government and 100 days of Delhi government are historic: Chandolia

मोदी सरकार के 11 साल व दिल्ली सरकार के 100 दिन ऐतिहासिक : चांदोलिया

Tue, 17 Jun 2025 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
11 years of Modi government and 100 days of Delhi government are historic: Chandolia
उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद ने दोनों सरकारों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद व प्रदेश भाजपा के महामंत्री योगेन्द्र चांदोलिया ने रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन और मोदी सरकार के 11 साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने निवास पर मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दोनों सरकारों ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को सशक्त किया, बल्कि उनकी दूरदर्शी नीतियों से भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें से चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के समय भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी, मुफ्त अनाज वितरण योजना, किसानों को आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मोदी सरकार की गरीबोन्मुखी नीतियों का प्रमाण बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली 11 वर्षों तक आयुष्मान भारत योजना से वंचित रही, लेकिन भाजपा सरकार बनते ही अब 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। रेखा गुप्ता सरकार के प्रयास से स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार मिला है और 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व 17 जन औषधि केंद्रों की शुरुआत इस दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के समय मोहल्ला क्लीनिकों में डॉक्टरों की गैरहाजिरी, फर्जी पर्चियां और गंदगी आम थी, लेकिन अब पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जनता को मिल रही हैं। रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिनों में सड़कों की मरम्मत, नई बसों का संचालन, टैंकर माफिया पर नियंत्रण, यमुना की सफाई व विकास जैसे कार्यों से दिल्ली में तेजी से बदलाव आया है। भाजपा सरकार ने बुजुर्गों, किसानों, रेहड़ी-पटरी वालों और आम जनता के लिए जो काम सिर्फ घोषणाओं तक सीमित थे, अब उन्हें जमीन पर उतार दिया है। अब दिल्ली एक नई दिशा में बढ़ रही है, जहां सुशासन, पारदर्शिता और सेवा भाव की झलक हर नीति और निर्णय में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article