फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 lack withdrew from bank account fraudulantly

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 11 लाख रुपये निकाले

Sat, 24 Apr 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
11 lack withdrew from bank account fraudulantly
नूंह। इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर में डीगराम के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 11 लाख से ज्यादा रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रोजका मेव थाना में पुलिस को दी शिकायत दी है। पीड़ित ने बताया कि बीते 7 अप्रैल को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया कि वह वह उनकी भैंस खरीदना चाहते हैं। इसके लिए वह उनके खाते में दस हजार रुपये डाल रहे हैं। पीड़ित ने मना किया लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

उन्होंने उनके खाते में पहले मात्र दस रुपये डाले जबकि उल्टे उनके खाते से पांच रुपये कट गए। इसके बाद उनके दस हजार कट गए। इसके बाद पीड़ित ने सोहना इंडस बैंक की ब्रांच में मैनेजर को भी अवगत कराया लेकिन उन्होंने इस बारे में उनकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद पीड़ित के पास उक्त नंबर से फिर से फोन आया कि वह उनकी भैंस को खरीदना चाहते हैं। उनके फोन को एनी डेस्क पर ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उनके खाते से उनके 11 लाख 46 हजार 130 रुपये निकाल गए। इसके बाद उन्होंने सोहना ब्रांच में भी शिकायत दी लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित ने उनके पास आए फोन पर कई बार संपर्क किया लेकिन उनके कोई बात नहीं हो पाई। जिससे पीड़ित की मानसिक स्थिति असामान्य हो गई। इसके बाद पीड़ित रोजका मेव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनीत ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed