फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 illegal Bangladeshis arrested from Noida

नोएडा में 11 बांग्लादेशी गिरफ्तार: तीन गए थे कश्मीर, फर्जी आधार कार्ड बरामद; पुलिस व एजेंसियां कर रही जांच

Thu, 13 Feb 2025 09:42 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Feb 2025 09:42 PM IST
सार

सलारपुर गांव में पिछले 8-10 दिनों से 11 बांग्लादेशी नागरिक एक ही कमरे में रह रहे थे। बुधवार रात को तीन बांग्लादेशी भंगेल में पुलिस को देखकर भाग गए और सलारपुर गांव में सुमित भाटी के घर की छत पर चढ़ गए।

विज्ञापन
11 illegal Bangladeshis arrested from Noida
नोएडा में 11 बांग्लादेशी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल व बिहार के किशनगंज के रास्ते नोएडा आकर अवैध रूप से रहने वाले 11 बांग्लादेशी नागरिकों को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया था। इन तीनों की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को आठ और बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों देश की सीमा में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन

एक ही कमरे में रह रहे थे 11 बांग्लादेशी
सलारपुर गांव में पिछले 8-10 दिनों से 11 बांग्लादेशी नागरिक एक ही कमरे में रह रहे थे। बुधवार रात को तीन बांग्लादेशी भंगेल में पुलिस को देखकर भाग गए और सलारपुर गांव में सुमित भाटी के घर की छत पर चढ़ गए। जब सुमित भाटी, उसके परिजन और किराएदारों ने मिलकर तीनों को घेर लिया। तब पकड़े जाने के डर से तीनों लोग छत से कूद गए और घायल हो गए। इसके बाद तीनों लोगों को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आधार और पेन कार्ड बरामद
इनकी पहचान सद्दाम हुसैन, सुजन और राजरहुल बराबर के रूप में हुई। तीनों से जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं। इन तीनों की निशानदेही पर इनके आठ साथियों को पुलिस ने सलारपुर से गिरफ्तार किया गया। इन आठ लोगों की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच है। इनके पास से छह फर्जी आधार कार्ड और एक फर्जी पैन कार्ड बरामद हुआ। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह का कहना है कि गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक दस दिन पहले नोएडा आए थे। पश्चिम बंगाल व बिहार के रास्ते नोएडा पहुंचे थे। इस मामले की जांच पुलिस के साथ साथ विभिन्न एजेंसियां भी कर रही है।

विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड का मालदा कनेक्शन
एडीसीपी सुमित शुक्ला कहना है कि इन सभी से पूछताछ की गई है। ये आरोपी राज मिस्त्री का काम करते हैं और काम के चक्कर में नोएडा आए थे। ये लोग कुछ माह पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रूके थे और वहीं से छह आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बनवाया। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी के रास्ते एनसीआर पहुंचे। पूछताछ में बताया कि यहां मजदूरी करने के लिए आए थे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

तीन बांग्लादेशी गए थे कश्मीर
पुलिस की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार सद्दाम हुसैन, सुजन और राजरहुल अवैध रूप से भारत की सीमा में प्रवेश करने के बाद कश्मीर गए थे। वहां कुछ बिल्डिंग में मजदूरी का भी काम किया था। तीनों कई महीने तक काम करने के बाद एक सप्ताह पहले नोएडा आए थे। इसी दौरान आठ और बांग्लादेशी नोएडा पहुंच गए। फिर सभी 11 लोगों ने एक कमरा किराए पर लिया और रहने लगे। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों ने पूछताछ में बताया कि बॉर्डर पर कुछ लोग अवैध रूप से भारत की सीमा में घुसाते हैं। इसकी एवज में मोटी रकम भी लेते हैं।

इन बांग्लादेशी नागरिकों की हुई गिरफ्तारी
फखरूद्दी उर्फ रोनी, रिहान, मोहम्मद मौमीन, मोहम्मद कामरूल, मोहम्मद कय्यूम उर्फ रिपोन, रविउल इस्लाम, राशिल, सोहेल राणा। सद्दाम हुसैन, सुजन और राजरहुल बुधवार को गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed