फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 arrested for making video viral by beating friend

Noida News: दोस्त की पिटाई कर वीडियो वायरल करने पर बवाल, 11 गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
11 arrested for making video viral by beating friend
दोस्त की पिटाई कर वीडियो वायरल करने पर बवाल, 11 गिरफ्तार
विज्ञापन

- पिटाई से क्षुब्ध युवक पक्ष के लोगों ने किया घर में घुसकर हमला, 25 पर केस दर्ज
- दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में एहतियातन पुलिस तैनात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा / जारचा। जारचा थाना क्षेत्र के एक गांव में दोस्त मुकीम केे घर नशे की हालत में पहुंचे बिल्लू की पिटाई कर दी गई। मुकीम के परिजनों ने पिटाई
का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर बिल्लू पक्ष के लोगों ने शनिवार शाम मुकीम पक्ष के लोगों के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने बिल्लू और मुकीम समेत दोनों पक्षों के 25 लोगों पर केस दर्ज कर 11 को गिरफ्तार कर लिया। आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बिल्लू व मुकीम में दोस्ती थी। शुक्रवार शाम दोनों ने गांव के नजदीक ठेके पर शराब पी। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों के बीच हुए विवाद को शांत करा दिया। मुकीम अपने घर आ गया। बिल्लू भी मुकीम के पीछे-पीछे उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि मुकीम के परिजनों व अन्य लोगों ने बिल्लू की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। शनिवार को बिल्लू पक्ष के करीब 30 लोगों ने मुकीम समेत अन्य को सबक सिखाने के लिए हमला बोल दिया। हमले में कई चोटिल हुए, हालांकि किसी के गंभीर चोट की जानकारी पुलिस ने नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने की दी थी पुलिस को सूचना
जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को शनिवार को दिन मेें ही जानकारी दे दी थी कि बिल्लू की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है और वह बदला ले सकते हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि जो व्यक्ति पुलिस को सूचना देने की बात कह रहा है। वही लोगों से इस संबंध में जानकारी देकर वार्ता कर रहा था।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से ही दस नामजद समेत दोनों पक्षों के लगभग 25 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मुख्यारोपियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed