फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 animals rescued

11 गोवंशों को मुक्त कराया

Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
11 animals rescued
फिरोजपुर झिरका। अपराध शाखा पुलिस टीम फिरोजपुर झिरका ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार देर रात पाठ खोयरी गांव में 4 गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने 11 गोवंशों को मुक्त भी कराया है। सभी तस्करों के खिलाफ हरियाणा गो संवर्धन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपराध शाखा पुलिस टीम फिरोजपुर झिरका के प्रभारी अजित सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को किसी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ गोतस्कर हरियाणा से गोवंश राजस्थान ले जा रहे हैं। सूचना पर अपराध शाखा टीम ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पाठखोयरी गांव में दबिश दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने गांवों को चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने एक गोवंश का शव भी बरामद किया। अजित सिंह ने बताया कि पूछताछ में गोतस्करों ने अपना नाम एलियास उर्फ कंजा, दिलशाद, जुगनू, अय्यूब बताया। साथ ही फिलहाल इरशाद पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने बताया कि गोवंशों को गोशाला में छोड़ दिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गोसंवर्धन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed