फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   109 youth got employment

Noida News: मेले में 109 युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे

Mon, 14 Jul 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
109 youth got employment
-निठारी स्थित आईटीआई में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर के सेक्टर 31 निठारी स्थित आईटीआई में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सोमवार को हुए इस रोजगार मेले में कुल 465 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया। जहां आईं करीब 22 कंपनियों ने आए हुए युवाओं का इंटरव्यू लिया।


उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन गौतम बुद्ध नगर के जिला समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में समस्त राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से किसी भी ट्रेड में आईटीआई पास तथा दसवीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में पहुंचे 465 युवाओं में से 109 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया गया। रोजगार मिलने से उन युवाओं के चेहरे खिल उठे। वहीं बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपालकृष्ण अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनको शुभकामनाएं दी। डीएम ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अधिकारियों से कहा कि समय-समय पर इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को रोजगार प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed