फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1085 cameras will keep a close watch on 84 intersections

शहर के चौक चौराहों पर 51 प्रतिशत कैमरे लगेंगे मेक इन इंडिया

Sat, 31 Oct 2020 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
1085 cameras will keep a close watch on 84 intersections
84 चौराहों पर 1085 कैमरे रखेंगे पैनी नजर
विज्ञापन

नोएडा। प्राधिकरण ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए एक कदम आगे बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के अंतर्गत शहर के 84 चौराहों पर 1085 कैमरे लगेंगे। इनमें से कम से कम 51 फीसदी कैमरे मेक इन इंडिया के होंगे। प्राधिकरण की ओर से सोमवार को वेबसाइट पर टेंडर को अपलोड कर दिया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि इसकी चौथी बार प्री-बिड मीटिंग होगी। पिछली बार तीन एजेंसियां आई थीं, लेकिन इनमें से केवल एक ही एजेंसी मानक को पूरा कर रही थी। इससे टेंडर निरस्त कर दिया गया था। इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत बनाने की योजना व शर्तें पिछले टेंडर में नहीं दी गई थीं, लेकिन इस बार सीईओ रितु माहेश्वरी के आदेश के मुताबिक ठेका लेने वाली एजेंसी को टेंडर दस्तावेज में ही शर्त रखा जाएगी कि जो भी कैमरे लगाए जाएंगे उनमें से कम से कम 51 प्रतिशत कैमरे भारतीय कंपनी के होने चाहिए। इससे यहां के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

नंबर प्लेट की पहचान व रेड लाइट जंप पकड़ने के लिए होंगे 600 कैमरे
600 से ज्यादा ऑटो नंबर प्लेट की पहचान वाले कैमरे और रेड लाइट डिडक्शन कैमरे लगाए जाएंगे। इसका काम रेड लाइट जंप करने वाले वाहनों की पहचान करना होगा। इसमें नंबर प्लेट को आसानी से पढ़ने में आसानी होगी। शहर के सभी कैमरे सेक्टर-94 स्थित कमांड कंट्रोल सिस्टम से जुड़े होंगे। यहां स्क्रीन पर देखकर ट्रैफिक पुलिस नियमों को तोड़ने पर कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 चौराहों पर लगेंगे एडप्टिव सिस्टम
40 चौराहों पर एडप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से युक्त मशीनें लगाई जाएंगी। अगर किसी ओर से वाहनों की संख्या कम होगी तो सिग्नल की टाइमिंग ऑटोमेटिक घट और बढ़ सकेगी।
20 स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले बोर्ड
शहर में 20 स्थानों पर वेरियेबल मेसेज साइन बोर्ड लगेंगे। यहां गतिविधियों की सूचना डिस्प्ले से होगी। इसमें स्थान का नाम, संदेश, तापमान आदि दिखाए जाएंगे।

जनवरी से शुरू होगा काम
आईटीएमएस के लिए टेंडर और एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद जनवरी से इसका काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद अक्तूबर 2021 तक काम पूरे हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed