फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.05 lakh applications received for 973 plots of YEIDA

Noida News: यीडा के 973 भूखंडों के लिए मिले 1.05 लाख आवेदन

Thu, 07 May 2026 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
1.05 lakh applications received for 973 plots of YEIDA
- प्राधिकरण में पंजीकरण के लिए जमा हुए 6856 करोड़ रुपये
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) की 973 आवासीय भूखंड की योजना के लिए 1,05,842 आवेदन मिले हैं। छह मई को बंद हुई योजना से पंजीकरण धनराशि के तौर पर 6856.45 करोड़ रुपये प्राधिकरण में जमा हो गए हैं। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आवासीय भूखंड की योजना के लिए लोगों की मांग आवेदनाें की संख्या के रूप में साफ दिखती है। जल्दी ही प्राधिकरण अन्य आवासीय योजनाएं भी लांच करेगा। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक 55,583 आवेदन 200 वर्गमीटर साइज के भूखंड के लिए आए हैं। इसके बाद 162 वर्गमीटर साइज के लिए 46,912 आवेदन मिले हैं। आवेदनों की संख्या अधिक होने की वजह से बैंकों की तरफ से आवेदकों को दी गई ईएमडी की सुविधा भी बताई गई है। इससे अधिक संख्या में आवेदकों को पंजीकरण धनराशि जमा करने की सहूलियत मिली। योजना की लाॅटरी की तैयारी अब प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। 18 जून को यह लॉटरी प्राधिकरण कराएगा जिससे भूखंड का आवंटन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed