{"_id":"5c9bfdc7bdec221461125f4e","slug":"101553726919-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर की जंग में उतरे प्रत्याशियों के समर्थक, अपने-अपने नेता को जिताने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर की जंग में उतरे प्रत्याशियों के समर्थक, अपने-अपने नेता को जिताने की होड़
Thu, 28 Mar 2019 04:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 28 Mar 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
चुनावी माहौल का असर हर ओर देखा जा सकता है। गांव-शहर, सेक्टर, अपार्टमेंट सभी जगह प्रत्याशी एवं उनके समर्थक मतदाताओं को रिझाने की जुगत में हैं। वहीं, ट्विटर पर भी समर्थकों की जंग छिड़ चुकी है। ट्विटर ट्रेंड में हैशटैग लोकसभा चुनाव चर्चा में रहता है। वहीं, हैशटैग गौतमबुद्व नगर, हैशटैग इलेक्शन, हैशटैग नोएडा या फिर प्रत्याशियों के नाम के हैशटैग के साथ सैकड़ों पोस्ट हर दिन देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी द्वारा ट्विटर का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने ट्विटर पर अपने प्रत्याशी को बेहतर और मजबूत दावेदार दिखाने जिम्मा उठा रखा है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट को आपस में लिंक कर दिया है। इससे एक सोशल साइट पर किया गया पोस्ट दूसरे पर अपने आप पोस्ट हो जाता है। उनके ट्विटर हैंडल पर 181 हजार फॉलोवर हैं। महेश शर्मा खुद 586 लोगों को फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
उनके ट्विटर पोस्ट पर कई बार हजार से अधिक लोग रिट्वीट कर शेयर भी करते हैं। उधर, बसपा-सपा-रालोद प्रत्याशी सतवीर नागर के ट्विटर पर 278 फॉलोवर हैं। जबकि वो खुद सिर्फ 15 लोगों को फॉलो करते हैं। लेकिन उनके समर्थन में आने वाले ट्विट्स की कमी नहीं है। समर्थक उनके जनसंपर्क, चुनावी घोषणाओं आदि का जिक्र करते हुए उन्हें टैग कर पोस्ट करते रहते हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अरविंद सिंह ट्विटर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उनका अकाउंट प्राइवेट है।
विज्ञापन
बिना उनकी अनुमति कोई उन्हें फॉलो नहीं कर सकता है। उनके अकाउंट में 53 फॉलोवर हैं और वह सिर्फ दो लोगों को फॉलो करते हैं। लेकिन उनके समर्थन में हर दिन सैकड़ों पोस्ट आते रहते हैं। समर्थक पोस्ट और कमेंट के जरिए एक दूसरे पर कटाक्ष करते रहते हैं। ट्विटर पर बहस, आरोप-प्रत्यारोप समर्थकों के लिए आम है। अपने प्रत्याशी को औरों से बेहतर साबित करने के लिए समर्थक ट्विटर पर घंटों सक्रिय रहते हैं।