{"_id":"5bc37886bdec226997412a7f","slug":"101539537030-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सारे प्रयत्न विफल,36 घण्टे बाद भी नही मिल पाया अय्यूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सारे प्रयत्न विफल,36 घण्टे बाद भी नही मिल पाया अय्यूब
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 घंटे बाद भी नहीं मिल पाया अय्यूब
पुलिस के सारे प्रयास विफल, परिजन परेशान
- अनाज मंडी में पंचायत के दौरान हुआ था अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। अनाज मंडी में हुई पंचायत के दौरान शनिवार को अपहरण किए गए अय्यूब निवासी रनियाल फिरोजपुर का 36 घंटे गुजर जाने बाद भी पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस टीम पिछले तीन दिन से उसकी तलाश में राजस्थान, उत्तर प्रदेश व हरियाणा की खाक छान रही है। अय्यूब के परिजनों ने इस संदर्भ में रविवार को डीएसपी ब्रह्म सिंह से मुलाकात की।
भाजपा नेता नरदेव कुमार के नेतृत्व में रविवार को अय्यूब के बड़े भाई हाजी इलयास, फारूक, याकूब, शहबदीन सरपंच, सिराजुद्दीन, महेंद्र सरपंच, जफरुदीन, जमशेद, मजीद आदि ने डीएसपी से कहा कि अपहरण किए गए अय्यूब की जान को खतरा है। इसलिए पुलिस पर और दबाव बना कर अय्यूब को अपहर्ताओं के चंगुल से जल्द आजाद कराया जाए।
ज्ञात हो कि अपहृत अय्यूब पर उसके लड़के आसिम की शादी लड़की पक्ष को धोखे में रखकर कहीं और करवाने का आरोप लगाया गया था। इसके लिए शनिवार को अनाज मंडी में पंचायत का आयोजन किया गया था। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और लड़की पक्ष के लोग लड़के के पिता का अपहरण कर अपने साथ ले गए। इस मामले में अय्यूब के भाई फारूक की शिकायत पर बिरादरी के 26 लोगों के खिलाफ मारपीट व बंदूक की नोंक पर अपहरण करने का मामला शहर पुलिस ने दर्ज किया था।
विज्ञापन
दूसरी ओर इस विवाद से निपटने के लिए घाटा के चौधरी आलम व यासीन मेव डिग्री कॉलेज नूह में घासेडिया पाल की अलग-अलग पंचायत कर भविष्य की रणनीति बनाने के समाचार हैं।
पिछले 36 घंटे से पुलिस टीम अय्यूब को अपहर्ताओं से आजाद कराने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। हमारी पहली प्राथमिकता उसे आजाद कराने की है। उम्मीद है कि हमें इसमें जल्द ही कामयाबी मिलेगी। - ब्रह्म सिंह देशवाल, डीएसपी, फिरोजपुर झिरका
डीएसपी से मिलने के बाद कार्यालय से बाहर आता पीड़ित पक्ष।