फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1000 rupees were cheated on the pretext of collecting courier charges, two caught

Noida News: कूरियर शुल्क वसूलने के बहाने 1000 को ठगा, दो दबोचे

Sat, 11 Nov 2023 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
1000 rupees were cheated on the pretext of collecting courier charges, two caught
साइबर सेल ने जालसाजों को बिहार के नवादा और गुजरात से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

नकली वेबसाइट बनाकर ठगते थे, महिला की शिकायत पर खुली पोल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने कूरियर शुल्क वसूलने के बहाने ठगने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक जालसाज को नवादा, बिहार जबकि दूसरे को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर ठग रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने देशभर में करीब एक हजार लोगों से करोड़ों रुपये ठगे हैं। पुलिस ठगी में शामिल इनके अन्य सहयोगी की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को महिला ने बाहरी उत्तरी जिला के साइबर सेल में ठगी की शिकायत में बताया कि उन्होंने दिल्ली क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। उन्होंने पासपोर्ट की डिलीवरी के लिए गूगल पर ट्रैकिंग आईडी की जांच की। यहां से मिले एक वेबलिंक पर उन्होंने विवरण दिया। इसके बाद उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंडिया पोस्ट स्पीड पोस्ट का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनकी डिलीवरी रद्द कर दी गई है। इसे दोबारा पाने के लिए उन्हें पांच रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान के दौरान आरोपियों ने पीड़िता से करीब एक लाख रुपये ठग लिए। साइबर सेल ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। निरीक्षक रमन कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ठगी फर्जी वेबलिंक के जरिये की गई है। पुलिस ने आरोपियों के नंबर की सीडीआर, खाते की स्टेटमेंट और केवाईसी के विवरण की जांच की। इससे पुलिस ने नवादा निवासी अविनाश कुमार की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने दो फोन, पासबुक और चेकबुक बरामद की। पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने वेब डिजाइनर सतीश सिंह के बारे में बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 5 नवंबर को वालसाड गुजरात से सतीश गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुजरात के लक्ष्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक है और वेबसाइट बनाने का विशेषज्ञ है। वह फर्जी वेबसाइट बनाकर जालसाजों को मुहैया करवाता था। इसकी एवज में उनसे मोटी रकम वसूलता था। पुलिस को उसके कब्जे से एक फोन और लैपटॉप मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed