Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100% subsidy will be given for running closed cinema halls.

Noida News: बंद सिनेमा घरों को चलाने पर मिलेेगा 100 प्रतिशत अनुदान

Wed, 03 Dec 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
100% subsidy will be given for running closed cinema halls.
ग्रेटर नोएडा। जिला मनोरंजन विभाग ने बंद सिनेमा घरों को चालू करने के लिए सरकार की योजनाओं को लागू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि बंद सिनेमा घरों को चालने पर पहले दिन साल कर में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। सहायक आयुक्त राज्य कर ने बताया कि बंद और घाटे में चल रहे सिनेमाघरों को छूट मिलेगी। संचालकों को ऐसे सिनेमा घरों को पूर्ण रूप से तोड़ना होगा और उनकी जगह आधुनिक सुविधाओं युक्त कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण करना होगा। योजना लागू होने से बाद 5 साल के अंदर निर्माण पूरा करना होगा। उसके बाद जिला प्रशासन ने लाइसेंस लेकर फिल्म प्रदर्शित करनी होंगी। योजना के तहत इस मामले में पहले तीन साल में राज्य माल एवं सेवाकर में 100 प्रतिशत और अगले दो साल में 75 प्रतिशत धनराशि का अनुदान दिया जाएगा। सिनेमाघरों के भवनों का आंतरिक संरचना में बदलने पर भी 75 से 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। बंद पड़े एकल सिनेमा घरों को भी चालू करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अफसरों ने बताया कि सिनेमा घरों को लेकर अन्य योजनाएं भी लागू की गई है। आवेदन करने पर उनका लाभ संचालकों को दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed