फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   100 elderly and disabled people received equipment

Noida News: 100 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिले उपकरण

Thu, 25 Sep 2025 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:30 PM IST
सार

नई दिल्ली में समाज कल्याण विभाग ने वयोश्री योजना के तहत बुजुर्गों और दिव्यांगों को जरूरी मेडिकल किट वितरित की। इस पहल से करीब 100 लोगों को लाभ मिला। सरकार ने सेवा पखवाड़े में पेंशन और सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा भी की।

विज्ञापन
100 elderly and disabled people received equipment

विस्तार

दिल्ली सरकार ने वयोश्री योजना के तहत बांटे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
वयोश्री योजना के तहत दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को करीब 100 बुजुर्गों और दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए। इस दौरान व्हीलचेयर, वॉकर, व्हील बेयर कमोड, कान की मशीन, चश्मा, सिलिकॉन फोम तकिया, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट, सर्वाइकल कॉलर व अन्य जरूरी मेडिकल किट पाकर सभी के चेहरे खिल गए।



मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने बवाना में नांगल ठाकरान पंचायत भवन में उपकरण उपलब्ध कराए। मंत्री ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के अंत्योदय के संकल्प से प्रेरणा लेकर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जरूरतमंद लोगों को उपकरण दिए। सभी सामान अच्छी गुणवत्ता के हैं, इसलिए टिकाऊ रहेंगे। वयोश्री योजना के तहत इसके लिए करीब आठ लाख रुपये खर्च किए गए हैं। किसी भी पात्र बुजुर्ग को यदि पेंशन नहीं मिल रही तो वह आवेदन कर सकते हैं। सहायक उपकरण की जरूरत है तो सूचित कर सकते हैं। सेवा पखवाड़े में तय किया गया है कि दिल्ली में 50 हजार बुजुर्गों को पेंशन देने के लिए जोड़ा जाएगा। पश्चिम विहार में सावित्री बाई फुले ओल्ड एज होम बनाया गया है। इसमें 96 बुजुर्ग रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed