फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 thousand affordable flats will be built in Greater Noida

ग्रेनो में बनेंगे 10 हजार किफायती फ्लैट

Mon, 25 Jan 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
10 thousand affordable flats will be built in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा। कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग वाले परिवारों के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 10 हजार किफायती आवास बनाने जा रहा है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस पर फैसला लिया गया था। अब इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने सेक्टर 1, 2, 3 में इन आवासों को बनाने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण इन आवासों को पूरा करने में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का भी लाभ देगा, ताकि इन घरों को बनाने में लागत का कुछ हिस्सा शहरी आवास योजना से निकल सके। निजी क्षेत्र के बिल्डरों को इन भवनों को बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि, लाभार्थियों के चयन में प्राधिकरण सतर्कता बरतेगा। सर्वे करने के बाद ही लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। प्राधिकरण 1 फरवरी से सर्वे शुरू कराने जा रहा है। ये सभी फ्लैट ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के होंगे। इसका मकसद निम्न आय और कमजोर वर्ग के लोगों को रिहायश की सुविधा देना है। प्रधानमंत्री ने साल 2022 तक देश के हर नागरिक को अपने पक्के मकान का वादा किया है। इसी कड़ी में प्राधिकरण इस योजना को लांच करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक उपयोग की छूट देगा प्राधिकरण
प्राधिकरण इस परियोजना में स्वीकृत कुल एफएआर का 10 प्रतिशत कामर्शियल बिल्डर या डेवलपर को पहले उपलब्ध करा देगा। बिल्डर या डेवलपर नियमानुसार इनकी बिक्री कर सकेंगे। प्राधिकरण 10 हजार आवासीय परियोजना के लिए निजी क्षेत्र की सहभागिता भी लेगा। इसके लिए कोई भी निजी बिल्डर या डेवलपर प्राधिकरण की परियोजना पर काम कर सकता है। इसके लिए औद्योगिक इकाई, पंजीकृत सोसाइटी, कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी या एसोसिएशन आवासीय लैंड को खरीदने के लिए राजी हो। साथ ही योजना के आधार पर बिल्डर या डेवलपर की पिछले 3 साल की रियल स्टेट में न्यूनतम एवरेज नेटवर्थ प्राधिकरण के मानकों के मुताबिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed