फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 people including a woman injured in road accidents

Noida News: सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोग घायल

Mon, 22 Sep 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
10 people including a woman injured in road accidents
सड़क हादसों में महिला समेत 10 लोग घायल
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे, पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में अलग-अलग जगहों पर चार सड़क हादसों में महिला समेत दस लोग घायल हो गए। इन मामलों में संबंधित कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है। सेक्टर-122 स्थित पर्थला गांव के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार होंडा सिटी कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया।

कार चालक को भी चोट आई है। कार और बाइक सवार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार में युवतियों के भी सवार होने की बात सामने आ रही है। कार चालक और उसमें बैठे लोग घटना के समय शराब के नशे में थे। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वहीं पर्थला खंजरपुर निवासी सतवीर सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि 28 अगस्त को उनका परिवार टैक्सी से दिल्ली से घर आ रहा था। कार में उनकी पत्नी, बेटी, बेटा और साली समेत अन्य लोग सवार थे। कार जब थाना क्षेत्र स्थित ओरेंज पाई होटल की तरफ से होती हुई जा रही थी तभी डीएस तिराहे की तरफ से तेज रफ्तार से ट्रक आया। उसने टैक्सी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सुनीता, संगीता, वैशाली, गुनगुन, अरुण और राघव घायल हो गए। फेज तीन थाना क्षेत्र में बाइक सवार ने व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया। कोतवाली फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। गढ़ी चौखंडी गांव निवासी आकाश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पिता नागेंद्र कुमार सेक्टर-67 स्थित लाइनेक्स कंपनी में काम करते हैं। 18 सितंबर को घर लौट रहे थे तभी बिजली घर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed