{"_id":"6207ea67e911c701964d411a","slug":"10-panchayats-unhappy-with-pingawan-block-and-police-station-will-oppose-chief-minister-s-visit-mewat-news-noi63193690","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के दौरे का करेंगे विरोध, पिनगवां खंड व पुलिस थाना से नाखुश 10 पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के दौरे का करेंगे विरोध, पिनगवां खंड व पुलिस थाना से नाखुश 10 पंचायतें
विज्ञापन
नगीना। खंड की 10 ग्राम पंचायतों के 12 गांवों को पिनगवां खंड में शामिल किए जाने का विरोध जोर पकड़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को अपनी इसी मांग को लेकर एक पंचायत की। जिसमें इन सभी गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गणमान्य लोगों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनकी मांगे नहीं मानी तो उनके दौरे का विरोध होगा।
शनिवार को 20 गांवों के गणमान्य लोगों व गोत्र-पाल के चौधरियों ने खानपुरघाटी स्कूल में सामाजिक बुराइयों और विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महापंचायत बुलाई। अध्यक्षता संयुक्त रूप से डागपाल के चौधरी इलियास खान व चौधरी हनीफ खान ने की। उन्होंने कहा कि उनके गांवों के साथ गलत किया जा रहा है इस मांग को लेकर वह कई बार विरोध कर चुके हैं लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में वह इस मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा इस क्षेत्र के साथ विभिन्न सरकारों और नेताओं ने विकास में खुल्लम-खुल्ला भेदभाव किया है। नूंह जिले के अन्य ब्लॉकों से नगीना विकास में पूरी तरह पिछड़ चुका है। महापंचायत में कई अहम फैसले लिए गए हैं जो क्षेत्र की तरक्की में मील का पत्थर साबित होंगे। चौधरी इलियास खान ने कहा कि हमारे एक दर्जन गांवों के सरपंचों से बगैर पूछे हरियाणा सरकार ने हमें नगीना खंड से अलग करके पिनगवां खंड में शामिल कर दिया। हमारा पुलिस थाना भी पिनगवां लगता है यहां हमारे साथ भेदभाव होता है। हनीफ खानपुर घाटी ने कहा कि महापंचायत बुलाने का मकसद 10 ग्राम पंचायतों को दोबारा से नगीना खंड में शामिल कराने का है। हम पिनगवां खंड में नहीं रहना चाहते। इसके अलावा अब्दुल सुभान खान, साबिर मजहिरी, मुबारिक अटेरना, इलियास खान खानपुरघाटी, चौधरी हनीफ खानपुर, चौधरी रुस्तम ढाडोला, चौधरी ताहिर हुसैन, अब्दुल्ला लंबरदार खानपुर, मोहम्मद यूसुफ पूर्व सरपंच बाजीदपुर, सलीम सरपंच बसई खांजादा, चौधरी अब्दुल सुभान रनियाला, चौधरी इकबाल खान उप चेयरमैन, सगीर अहमद सरपंच रनियाला पटाकपुर, चौधरी दीन मोहम्मद, चौधरी कमरुद्दीन, दलमीर पूर्व सरपंच, तेजपाल पूर्व सरपंच खानपुरघाटी, चौधरी धर्मवीर समेत दर्जनों गांवों के पंच-सरपंच, पूर्व सरपंच और गणमान्य लोग महापंचायत में शामिल हुए।