फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10-member committee to resolve disputes in 96 villages of Yamuna City

Noida News: यमुना सिटी के 96 गांवों में विवाद सुलझाने को 10 सदस्यीय समिति

Fri, 30 Oct 2026 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
10-member committee to resolve disputes in 96 villages of Yamuna City
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के 96 अधिसूचित गांवों में आबादी भूखंड, लीजबैक और अन्य जमीनी विवादों को सुलझाने के लिए प्रत्येक गांव में 10 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति विकास कार्यों से जुड़े मामलों का भी निपटारा करेगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने इस प्रस्ताव को तैयार किया है। सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रत्येक गांव के लिए अलग समिति बनाई जाएगी। समिति में सर्वाधिक भूमि देने वाले तीन किसान और तीन शिक्षित महिलाएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त, विधायक और सांसद द्वारा चयनित दो-दो सदस्य भी इसमें शामिल किए जाएंगे। समिति की संस्तुति के साथ किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्ताव आगे शासन स्तर पर भेजा जाएगा। इस समिति से गांव की मूल समस्याओं की जानकारी मिलेगी और उन पर तत्काल कार्रवाई हो सकेगी। समिति ग्रामीणों को अपनी बात रखने के लिए एक उचित मंच भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed