फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 medals won in the 11th UP State Roller Skating Championship, three players selected for the national level

Noida News: 11वीं यूपी स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मिले 10 पदक, तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

Wed, 22 Oct 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
10 medals won in the 11th UP State Roller Skating Championship, three players selected for the national level
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नोएडा। 11वीं यूपी स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में शहर की अवाना स्पीड चैलेंजर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते हैं।
इस दौरान 4–6 वर्ष आयु वर्ग में अदीरा चौहान ने रिंक 1 लैप और रिंक 2 लैप में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं 6–8 वर्ष आयु वर्ग में चिनॉय मलिक ने भी रिंक 2 लैप और रिंक 3 लैप में दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 12–15 वर्ष आयु वर्ग में हुनर मलिक ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जबकि आकर्ष सिंह ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके अलावा पांची सिंह और यश चौधरी ने 1–1 कांस्य पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कोच नीरज अवाना के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे इन खिलाड़ियों में से चिनॉय मलिक, हुनर मलिक और आकर्ष सिंह का चयन 63वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 (चेन्नई) के लिए हुआ है। नीरज अवाना ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ने शहर का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed