फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10-hour power cuts in Noida make life difficult

Noida News: नोएडा में 10 घंटे कटौती से जीना मुहाल

Sat, 23 May 2026 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
10-hour power cuts in Noida make life difficult
अशोक चौहान।
-हाजीपुर में शुक्रवार रात 3 बजे से गुल बिजली शनिवार शाम 4 बजे हो सकी सुचारू
विज्ञापन

- सेक्टर-122 में भी घंटों गुल रही बिजली

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हाईटेक शहर के अलग-अलग सेक्टरों में 10 से 12 घंटे बिजली गुल रही। कंट्रोल रूम में शिकायत के बाद भी आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो सकी। बार-बार ट्रिपिंग होने के कारण कई उपभोक्ताओं के घरों के उपकरण भी खराब हो गए। सेक्टर-78 में रातभर बिजली ट्रिप होती रही। वहीं हाजीपुर में शुक्रवार रात बाधित हुई बिजली शनिवार शाम तक सुचारू हो सकी। घंटों बिजली प्रभावित रहने के कारण लोगों का घर में रुकना दुश्वार हो गया। देर तक बिजली गुल होने से घरों के इन्वर्टर ठप हो गए।
सेक्टर-122 में रात में गुल हुई बिजली शनिवार सुबह सुचारू हो सकी। उपभोक्ताओं ने इस बीच कई बार ऑनलाइन शिकायत भी की लेकिन लाइन को दुरुस्त करने कोई नहीं पहुंचा। सेक्टर-52 में उपभोक्ताओं ने जागकर रात काटी। बिजली नहीं होने की वजह से घर के पंखे भी नहीं चल सके। वाजिदपुर गांव और सेक्टर 58 में भी बिजली की समस्या ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। वहीं निठारी में सात घंटे बिजली नहीं रही। हरौला में शुक्रवार रात से ही बिजली बार-बार ट्रिप होती रही। जबकि सेक्टर-12 में केबल खराब होने से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन




आपूर्ति बिगड़ी तो आई केबल बदलने की याद

गांवों में पुराने ढांचे से ही अब तक आपूर्ति दी जा रही थी। इस गर्मी में जब लोड बढ़ा तो केबिल में आग लगने के मामले सामने आने लगे। शहर में कई जगह ऐसी हैं जहां पर निगम अब केबल बदलने में लगा है। काम करने में लगभग तीन से चार घंटे तक लग रहे हैं इस बीच उपभोक्ताओं को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। हाजीपुर में शनिवार को नई केबिल डालने का काम किया गया। ऐसे ही सेक्टर 76, 73 में भी नई केबल बिछाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपभोक्ता 4.5 लाख सुनने वाला सिर्फ एक

- कंट्रोल रूम में सिर्फ एक कर्मचारी सुनता है शिकायतें, शहर में कई जगह ऐसी जहां गांव से भी बुरी हालत



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। विद्युत निगम के साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई करने के लिए सिर्फ एक कर्मचारी ही नियुक्त किया गया है। इससे अंदाजा लगाया लगाया जा सकता है कि निगम की गर्मियों को लेकर कैसी तैयारी हैं। यही कारण है कि उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। हाल ऐसा है कि रात की गुल हुई बिजली सुबह तक भी सुचारू नहीं हो रही है।



सेक्टर 16 स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर एक कंट्रोल रूम बना है। जहां पर अलग-अलग शिफ्ट में एक कर्मचारी की तैनाती रहती है। इसी कंट्रोल रूम में जिलेभर की शिकायतें सुनी जाती हैं। गर्मियों में जहां हर जगह घंटों कटौती हो रही है। उपभोक्ता बिजली न मिलने के कारण परेशान हो रहे हैं। उनके लिए निगम की ओर से सिर्फ एक ही कर्मचारी को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम में लगभग आठ घंटे की शिफ्ट में एक कर्मचारी की ड्यूटी रहती है। कॉल प्रतीक्षा में रहने के कारण लोग शिकायत नहीं कर पा रहे हैं।
कोट
-ऑनलाइन शिकायत करने पर भी विद्युत निगम स्थिति में सुधार नहीं कर रहा। रोजाना लाखों लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।- शिव कुमार तिवारी, अध्यक्ष आरडब्ल्यूए सेक्टर-122

रात 11:30 बजे बिजली आई जो आधे घंटे बाद गुल हो गई। जेई को कॉल की तो कोई जवाब नहीं मिला। कंट्रोल रूम में कॉल कनेक्ट नहीं हुई। -यशपाल सिंह चिकारा, डुप्लेक्स विलास सेक्टर 135

बिजली नहीं होने से पानी की भी समस्या होने लगी है। तैयारियां पहले से करनी चाहिए थी ताकि उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति मुहैया करा सके। -हरवीर यादव, सेक्टर 52


बार-बार बिजली जाने से निवासी परेशान हैं। एसडीओ से मिलकर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है ताकि बिजली सुचारू मिल सके। -अशोक चौहान, सेक्टर 130

दिनभर काम करने के बाद जब घर पहुंचते हैं तो बिजली नहीं होती। इसकी वजह से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। दोपहर में भी कटौती हो रही है। -सुकांत, हाजीपुर

इस बार बिजली बहुत परेशान कर रही है। सिर्फ पंद्रह घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। यूपी के शो विंडो की हालत गांव जैसी हो गई है। -गिरीराज बहेड़िया, सेक्टर 78

अशोक चौहान।

अशोक चौहान।

अशोक चौहान।

अशोक चौहान।

अशोक चौहान।

अशोक चौहान।

अशोक चौहान।

अशोक चौहान।

अशोक चौहान।

अशोक चौहान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed