फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 guarantees are ridiculous, CM is showing false dreams: BJP

10 गारंटियां हास्यास्पद, झूठे सपने दिखा रहे सीएम : भाजपा

Sun, 12 May 2024 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
10 guarantees are ridiculous, CM is showing false dreams: BJP
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि महज 21 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी जिसका खाता तक नहीं खुलने वाला है, वह देश के नाम गारंटी जारी कर रही है। मुंगेरीलाल के हसीन सपने वाली कहावत केजरीवाल पर चरितार्थ होती है। केजरीवाल झूठे सपने दिखाने में माहिर हैं। झूठे वादों की राजनीति करते हैं। देश की जनता उनके किसी वादे से गुमराह नहीं होगी। अब वह कितनी भी गांरटी दें, चुनाव में उनकी पार्टी का खाता खुलना भी मुमकिन नहीं है। आप कह रही है कि शेर जेल से बाहर आया है, जबकि सच यह है कि जनता को लूटने वाला बाहर आया है।

-----------------
वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल की 10 गारंटी पर पूछे सवाल

मुफ्त बिजली : मध्य वर्ग 8 रुपये यूनिट तो व्यापारी वर्ग 11-13 रुपये यूनिट में बिजली क्यों खरीद रहा है।
शिक्षा : दिल्ली में साढ़े नौ साल में एक भी नया स्कूल-कॉलेज नहीं खुला और दावा कर रहे हैं देश के गांव-गांव में स्कूल खोलने का।
स्वास्थ्य : दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक ठप हो रहे हैं। पैथोलॉजिकल एवं अन्य जांच के लिए फर्जीवाड़े का केंद्र बन गए हैं। सरकार के अस्पताल में एमआरआई मशीन नहीं और अल्ट्रासाउंड की एक साल बाद की डेट मिलती है।
विज्ञापन

राष्ट्र सर्वोपरि : राष्ट्र इनके लिए कितना महत्व रखता है यह तो पूरा देश 2017 से जानता है, जब पंजाब में एक घोषित आतंकवादी के घर पर मुख्यमंत्री ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के जवान : देश के जवान की मुख्यमंत्री कितनी इज्जत करते हैं यह तो उसी दिन पता लग गया था जब उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का सेना से सबूत मांगा था।
देश के किसान : देश के किसानों का क्या भला करेंगे। दिल्ली के किसान 10 साल से किसानी दर्जा वापस मांग रहे हैं, लेकिन नहीं मिला। सब्सिडी का लाभ तक नहीं मिल रहा है।
प्रजातंत्र : दिल्ली को पूर्ण राज्य मिलने की संभावनाओं की तो केजरीवाल ने जनवरी 2014 में राजपथ पर धरना देकर हत्या कर दी थी।
बेरोजगारी : केजरीवाल बताए कि साढ़े नौ साल में कितनी नौकरियों का सृजन किया। शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मियों को बिना प्रक्रिया पालन किए कांट्रैक्ट नौकरियों पर रखा गया और आज वे बेरोजगार हैं।


भ्रष्टाचार : जिस सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री भ्रष्टाचारी हैं और जेल में बंद हैं, निगम में सत्ता में आने के बाद पार्षदों का भ्रष्टाचार चरम पर है। वे क्या भ्रष्टाचार खत्म करेंगे।
व्यापार : दिल्ली सरकार बताए कि साढ़े नौ साल में व्यापारियों को जीएसटी में क्या राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed