फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   10 accused including spa center operator sent to jail

देह व्यापार मामले में स्पा सेंटर संचालक समेत 10 आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 03 Apr 2021 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
10 accused including spa center operator sent to jail
नोएडा। सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार संचालक, महिला मैनेजर समेत 10 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने हिरासत में ली गईं 13 युवतियों को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया। पुलिस अब उन सफेदपोश लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है जिनकी शह पर देह व्यापार कराया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात शॉप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर चल रहे निर्वाणा स्पा एंड सैलून में दबिश दी थी। यहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके से संचालक गुफरान खान, मैनेजर अखिलेश, महिला मैनेजर सपना नेगी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। 13 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया था। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि स्पा सेंटर में काम करने वाली अधिकतर लड़कियां नेपाल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली-गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र की रहने वाली हैं। ये युवतियां रोजाना स्पा सेंटर में आतीं और ग्राहकों के साथ पैसों का डील करती थीं। महिला मैनेजर इन लड़कियों और ग्राहकों के बीच मध्यस्थता का काम करती थी। बताया जाता है कि इस स्पा सेंटर में एक ग्राहक को करीब 8 से 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे।
विज्ञापन

स्पा सेंटरों पर लटके मिले ताले
शहर में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार के लगातार खुलासे होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आ गई है। नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शहर में अवैध स्पा सेंटर नहीं चलने दिए जाएंगे। गलत काम करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। एडीसीपी ने बताया कि ऐसे मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को भी कई स्पा सेंटरों की जांच की गई। इस दौरान कई स्पा सेंटरों पर ताले लटके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं गिरफ्तार आरोपी
1. गुफ रान खान निवासी डी-6/18 शिव शक्ति अपार्टमेंट, सेक्टर-71 नोएडा
2. संजय कुमार निवासी रोहटा रोड, थाना टीपी नगर मेरठ
3. दिनेश यादव निवासी बी-801, अंतरिक्ष ग्रीन अपार्टमेंट सेक्टर-50 नोएडा
4. अमनदीप निवासी 103 मेट्रो स्टेशन के पास न्यू अशोक नगर दिल्ली
5. सुदीप बारिक निवासी शाही गार्डन शाहबेरी थाना बिसरख
6. विकास कुमार, 101 मैक्स प्लेस, वाइट हाउस सेक्टर-75 नोएडा
7. शुभम निवासी 1201 आई टावर गौर सिटी-2 वीवीआई रूम्स बिसरख
8. अखिलेश निवासी मिठास वाली गली ग्राम गिझोड़, थाना सेक्टर-24 नोएडा
9. गौरव निवासी जे-1802 आम्रपाली प्लेटिनम, सेक्टर-119 नोएडा
10. सपना उर्फ गीता निवासी 44 अवाना बिल्डिंग नियर इंद्रा मार्केट सेक्टर-18 नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed