{"_id":"5de165e28ebc3e54aa6b2a38","slug":"1-died-in-road-accident-mewat-news-noi4760690190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराने के कारण ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से टकराने के कारण ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर शुक्रवार को बोड़ी कोठी के करीब एक ट्रक सड़क पर बनी संकरी पुलिया से टकरा गया और गड्ढे में जा गिरा। इसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कंडक्टर को शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
फिरोजपुर झिरका पुलिस थाना के जांच अधिकारी सीताराम एएसआई ने बताया की शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे ट्रक नंबर एच आर- 38- वाई- 2755 गुरुग्राम-अलवर मार्ग पर बोड़ी कोठी के करीब सड़क पर बनी पुलिया से टकरा कर सड़क से नीचे गिर गया, जिसमें चालक इमरान पुत्र समयदीन व कंडक्टर रहीश पुत्र रुजदार मौजूद थे।
सीताराम ने बताया कि चालक इमरान की मौके पर मौत हो गई तथा कंडक्टर रहीश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इमरान का शव अपने कब्जे में ले लिया तथा घायल रहीश को उपचार के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सीताराम ने बताया कि मृतक इमरान के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। परिजनों के बयान पर पुलिस कार्रवाई कर शव का जिला अस्पताल अल आफिया में पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।