फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1 died in an attempt to save Nilgai

नील गाय की टक्कर से बचने में ट्रक चालक की मौत

Thu, 07 Nov 2019 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
1 died in an attempt to save Nilgai
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम-अलवर हाइवे पर बुधवार सुबह भोला बॉस के करीब नील गायों को बचाने के कारण ट्रक के पेड़ों से टकराने से ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हक्कू पुत्र अय्यूब निवासी घीसा की ढाणी गांव अलापुर थाना तिजारा ट्रक नंबर आर जे - 14-जी- 9716 में दिल्ली से लगभग 11 बजे अलवर के लिए चला था। जब वह गुरुग्राम-अलवर हाइवे पर भोला बॉस के करीब पहुंचा तो सड़क पर नील गाय आ गई। नील गायों से टक्कर से बचने में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पेड़ों से टकरा गया। इस घटना में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक हक्कू ट्रक की मौके पर ही मौत हो गई ट्रक के कंडक्टर मुबीन पुत्र अबरार निवासी फिरोजपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर झिरका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर गम्भीर रूप से घायल कंडक्टर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मांडी खेड़ा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed