{"_id":"5e59466b8ebc3ef3b76ca51d","slug":"1-arrested-in-nooh-district-firring-on-police-team-mewat-news-noi4952641178","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
नूंह। टैरकपुर निवासी 25 हजार का इनामी बदमाश रफसन पुत्र यासीन को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रफसन पर करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे शुक्रवार को नूंह कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रफसन के खिलाफ नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद के थानों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को एवीटी स्टाफ के इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली कि वह अपने गांव के टैरकपुर अड्डे पर है और हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो उसने पुलिस को देखकर हथियार से एवीटी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह पर सीधा फायर किया, लेकिन गोली पुलिस की गाड़ी के बोनट पर लगी। जिसके कारण एवीटी इंचार्ज की जान बच गई। इसके बाद वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपी से एक कट्टा और जिंदा रौंद बरामद किया है। वहीं इसी दौरान बदमाश रफसन को गिरफ्तार करने के दौरान गांव के ही इसमाइल पुत्र रहीम बक्श, नसरु पुत्र रहमत, साबिर पुत्र इसाईल, हलीमा पत्नी जमशेद, सबीला पत्नी पंछी उर्फ मुस्ताक सहित अन्य 8 अन्य लोगों ने लाठी, डंडे, रॉड, ईंट, पत्थर से बदमाश को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला कर दिया। टीम ने हमले को देखते हुए नूंह थाना एसएचओ व सीआईए पुलिस को फोन पर सूचना दी। पुलिस फोर्स आने सूचना पर हमलावर किसी तरह मौके से फरार हो गए, लेकिन बदमाश रफसन को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की।