{"_id":"5d9dc2ba8ebc3e012e1f4b43","slug":"noida-woman-harassed-by-making-fake-instagram-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर युवती के दोस्त को भेजी अश्लील तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर युवती के दोस्त को भेजी अश्लील तस्वीरें
Wed, 09 Oct 2019 04:51 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 09 Oct 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नोएडा में इंस्टाग्राम पर एक युवती की अश्लील फोटो उसके एक दोस्त को भेजने का मामला सामने आया है। युवती ने कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से मामले की शिकायत की है। पीड़ित युवती शहर की ही एक सोसायटी में रहती है और निजी कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंस्टाग्राम पर एक लड़की के नाम से आईडी बनी हुई है। उस आईडी से उसकी फोटो को अश्लील बनाकर उसके ही एक दोस्त को भेजा जा रहा है। दोस्त ने फोन कर उसे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
युवती ने मलेशिया के एक युवक पर शक जताया है। युवती के अनुसार आरोपी ने पहले भी युवती की फोटो इस तरह वायरल की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन