फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida woman constable carry her infant on duty in cm yogi event at noida city

सीएम योगी के कार्यक्रम में बच्चे को गोद में लेकर महिला कांस्टेबल ने दी ड्यूटी

Mon, 02 Mar 2020 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Mar 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Noida woman constable carry her infant on duty in cm yogi event at noida city
महिला कांस्टेबल प्रीति रानी अपने बच्चे के साथ कर रही ड्यूटी - फोटो : पीटीआई

एक कामकाजी महिला और वो भी पुलिसकर्मी कैसे अपने परिवार और काम दोनों की जिम्मेदारी संभालती है उसका एक ताजा और प्रेरणादायी उदाहरण हैं मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में तैनात महिला कांस्टेबल प्रीति रानी। प्रीति अपने नन्हें से बच्चे को गोद में लेकर भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा दौरे पर जो सुरक्षा बल लगाए गए थे उनमें प्रीति रानी भी शामिल थीं। प्रीति से जब पूछा गया कि वह बच्चे को लेकर ड्यूटी क्यों कर रही हैं तो बोलीं कि इसके पिता की आज परीक्षा है। उनके घर पर नहीं होने के कारण मुझे अपने बच्चे को ड्यूटी पर लाना पड़ा।
विज्ञापन


प्रीति दादरी पुलिस स्टेशन से संबद्ध हैं और वह सुबह छह बजे से वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात हैं। ड्यूटी भी महत्वपूर्ण है इसलिए मुझे बच्चे को साथ लाना पड़ा। योगी आदित्यनाथ रविवार से दो दिवसीय नोएडा दौरे पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री नोएडा सिटी आए और 1452 करोड़ रुपयों के विकास कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने 1369 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस कार्यक्रम में सांसद महेश शर्मा, तरुण विजय और सुरेंद्र नागर के साथ ही विधायक पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह और तेजपाल नागर भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद सीएम योगी हेलिकॉप्टर से दोपहर 12.30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed