फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida will get the most power full gift at Diwali.

नोएडा को दिवाली पर मिलेगा सबसे पावर फुल तोहफा

Mon, 18 May 2015 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 18 May 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
Noida will get the most power full gift at Diwali.

जिलेवासियों को अब तक के सबसे बड़े बिजलीघर का तोहफा दिवाली पर मिलेगा। जहांगीरपुर में बन रहा 3000 मेगावाट क्षमता का यह बिजलीघर अक्तूबर तक चालू हो जाएगा।

विज्ञापन


765 केवी के इस बिजलीघर का निर्माण 2013 में ही शुरू हो गया था। इसे बीते मार्च में पूरा करने का लक्ष्य था, मगर लाइन के काम में देरी के चलते यह समय से चालू नहीं हो सका। इसलिए अब करीब छह माह देरी से शुरू होगा।
विज्ञापन


इसे बनाने में करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। भोपाल से 1500 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर बहुत जल्द आने वाला है। इसके बाद इसे बिजलीघर में लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बिजलीघर से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के क्षेत्रों को भरपूर बिजली मिल सकेगी। यह बिजलीघर 2021 तक की आबादी की बिजली की जरूरत को पूरा कर सकेगा।

दिवाली तक पूरा हो जाएगा काम

Noida will get the most power full gift at Diwali.

765 केवी सबस्टेशन से पाली (दादरी) और सिकंद्राबाद स्थित 400 केवी के दो बिजलीघर जुड़ जाएंगे। पाली बिजलीघर कीदो लाइनें हो जांएगी। अगर किसी कारणवश मौजूदा लाइन कोई गड़बड़ी होती है तो इस लाइन से बिजली सप्लाई शुरू हो सकेगी।

नोएडा को पाली बिजलीघर से ही बिजली मिल रही है। लाइन में दिक्कत आते ही नोएडा व ग्रेटर नोएडा के अलावा पूरे जिले की बत्ती गुल जाती है। वहीं, सिकंद्राबाद स्थित 400 केवी सबस्टेशन भी इसी बिजलीघर से जुड़ेगा। यह बिजलीघर भी बनकर तैयार है।

पाली व सिकंद्राबाद को बड़े बिजलीघर से जोड़ेने का काम दिवाली तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा नोएडा में 400 केवी के दो और बिजलीघर सेक्टर-123 व 148 में बन रहे हैं। बन जाने के बाद ये बिजलीघर भी 765 केवी सबस्टेशन से ही जुड़ेंगे।

बिजली संकट से जुलाई के बाद राहत

Noida will get the most power full gift at Diwali.

नोएडावासियों को जून-जुलाई में बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। उसके बाद कुछ राहत मिल जाएगी। सेक्टर-129 स्थित 220 केवी सबस्टेशन में 160 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगेगा, जिसका काम जुलाई अंत तक पूरा होगा।

दरअसल, अब तक इस बिजलीघर में 160 एमवीए के एक ट्रांसफॉर्मर को हटाकर 200 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगना था। इसकेलिए 10 दिन से ज्यादा शटडाउन लेना पड़ता मगर वितरण खंड ने इतनी ज्यादा कटौती करने से मना कर दिया। इस कारण अब नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्णय हुआ है।

अब तक इस बिजलीघर में 160-160 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। नया ट्रांसफॉर्मर जुलाई तक लग सकेगा। तब तक बिजली की बढ़ी खपत को पूरा करने केलिए कोई ठोस उपाय विद्युत निगम के पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed